)
मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके पोते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत सिंह बेड पर तकिया लेकर बैठ हुए हैं और वही पर उनके पास अनंत सिंह का पोता भी बैठा हुआ है. इस दौरान अनंत सिंह के पोते ने एक बहुत जोशीला गाना गाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने दादा अनंत सिंह के विरोधियों के लिए गाना गाकर चुनौती दे रहे हैं.
अनंत सिंह को पोते का जोशीले बोल वाले गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर गोली की रफ्तार से वायरल हुआ है. वीडियो में अनंत सिंह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. फेसबुक पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत काला चश्मा लगाए हुए हैं, जैसा कि उनका अंदाज है. वह पूरी आनंद के साथ अपने पोते के इस गाने को सुन रहे हैं.
मोकामा विधायक का पोता गाना गाता है कि 'तुम जलते ही रह जाआगे, कुछ बिगाड़ ना पाओगे...तुम झूठे मुकदमों से क्या उन्हें डराओगे...हर जगह होगी एक ही नाम की चर्चा, तुम जहां भी जाओगे एक नाम ही चर्चा पाओगे... हर जगह होगी उनके मान की चर्चा... तुम कुछ नहीं कर पाओगे और बौने रह जाओगे...', सोशल मीडिया पर अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि अनंत सिंह को छोड़िए इनके पाते ने भी सरकार को गाने के जरिए चुनौती दे डाली है.
बता दें कि जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है. जदयू ने अनंत सिंह पर ये एक्शन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और जदयू के शीर्ष नेताओं के खिलाफ बयानबाजी को लेकर की है.
दरअसल, अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद के चुनाव में पटना ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था. साथ ही उनके खिलाफ प्रचार किया था. इतना ही नहीं जदयू में रहते हुए अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था. इसकी के चलते मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदयू ने सख्त कार्रवाई की है.
वहीं, जदयू से बार होने के बाद बिहार सरकार ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से राज्य मंत्री का दर्जा वापस ले लिया है. साथ ही पटना में उनके सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भी दे दिया है. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के परिवार ने आवास को खाली करना शुरू कर दिया है.