App

'अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना प्राथमिकता', देवघर दौरे पर बोले CJI सूर्यकांत

भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे. चीफ जस्टिस सूर्यकांत को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर वे सीधे बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुए.

'अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना प्राथमिकता', देवघर दौरे पर बोले CJI सूर्यकांत
Image Credit: भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत (Photo-वीडियो ग्रैब)

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत 2 नवंबर सोमवार को एक दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचे. यहां सबसे पहले उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, जिसके बाद देवघर व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया. कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से संवाद के क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया.

बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आज के दौर की प्राथमिक मांग

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आज के दौर की प्राथमिक मांग है, ताकि वादियों को तारीखों के लंबे सिलसिले से राहत मिल सके. उन्होंने अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों के त्वरित निष्पादन और विधिक जागरूकता अभियानों को जमीनी स्तर तक ले जाने की बात कही.

रांची और पलामू में लीगल एड क्लीनिक की ऑनलाइन शुभारंभ किया

इसके अलावा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने झारखंड के रांची और पलामू में लीगल एड क्लीनिक की ऑनलाइन शुभारंभ किए साथ ही प्रोजेक्ट शिशु समेत अन्य कार्यक्रमों के तहत परिसंपत्ति और नगद राशि का वितरण किया गया.

दरअसल, भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत जब देवघर पहुंचे, तो वहां एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वह सीधे बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए चले गए.

जिला प्रशासन ने CJI सूर्यकांत के स्वागत के लिए की तैयारी

बता दें कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के देवघर दौरे के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पहले ही कर ली थी. इस संबंध में बुधवार को यहां एक हाई-लेवल मीटिंग भी हुई थी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के दौरे के दौरान सिविल कोर्ट परिसर में एक राज्य-स्तरीय कानूनी सेवाएं और सशक्तिकरण कैंप भी लगाया गया था. तब डिप्टी कमिश्नर सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा था कि हम पूरी तरह तैयार हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने ठीक वैसा ही किया. उन्होंने सोमवार को बाबा बैद्यनाम मंदिर पहुंचकर दर्शन किया.

रिपोर्ट: विकास राउत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More