SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JDU का नाम 'जनता दल नीतीश' करने का प्रस्ताव: मंत्री जमा खान का समर्थन, बोले- 'जो नेता ने किया, वह कम है'

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर उनकी पार्टी का नाम हो सकता है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने जनता दल यूनाइटेड के साथ नीतीश का नाम जोड़ने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि ‘जनता दल नीतीश’ पार्टी का नाम कर देना चाहिए.

Edited By Shailendra
Published: Sep 11, 2026, 05:06 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 08:06 PM IST
Image Credit: JDU का नाम 'जनता दल नीतीश' करने के प्रस्ताव पर मंत्री जमा खान का समर्थन (Photo-Z)
Join

जनता दल यूनाइटेड (JDU) का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' करने की चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया है. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की तरफ से लाए गए इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए जमा खान ने कहा कि वे इस फैसले के साथ हर तरह से मजबूती से खड़े हैं.

'हम अपने नेता को दिलोदिमाग से मानते हैं'
एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे जदयू का नाम बदलने और मंत्री श्रवण कुमार द्वारा इसके समर्थन किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो जमा खान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जो प्रस्ताव रखा है, हम उसका पूर्ण समर्थन करते हैं. हम अपने नेता को दिलोदिमाग से मानते हैं. नीतीश कुमार ने बिहार के सम्मान को पूरे देश और दुनिया में बढ़ाने का अभूतपूर्व काम किया है. उनके जैसे नेता के लिए हम जो भी काम करें, वह कम ही पड़ेगा.

'हम अपने नेता के काम और विचारों के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं'
वहीं, राजद (RJD) और विपक्षी दलों द्वारा जदयू का अस्तित्व समाप्त होने के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों का काम केवल विरोध करना है. वे कभी सरकार या मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की तारीफ नहीं कर सकते. जमा खान ने तंज कसते हुए कहा कि अगर हम सोने की ईंटें भी लगवा देंगे, तब भी विरोधी अच्छा नहीं कहेंगे. जनता सब जानती है और हम अपने नेता के काम और विचारों के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं.

संजय कुमार झा ने ‘जनता दल नीतीश’ करने का प्रस्ताव रखा
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी के नाम में नीतीश जोड़ने का प्रस्ताव रखा है. नीतीश संवाद यात्रा के दौरान खगड़िया में एक मंच से संजय झा ने यह बात कही.

रिपोर्ट: नरेंद्र जायसवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES