भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /महिला सुरक्षा पर घिरी सरकार तो सामने आए मंत्री श्रवण कुमार: SIR पर भी विपक्ष को दिया जवाब

महिला सुरक्षा पर घिरी सरकार तो सामने आए मंत्री श्रवण कुमार: SIR पर भी विपक्ष को दिया जवाब

विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहा है. इसे लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष को अपने पक्ष में परिणाम दिखता है, वहां सब ठीक है, लेकिन जहां NDA की बढ़त दिखती है या NDA की सरकार बनती है, वहां उन्हें गड़बड़ी और धांधली नजर आने लगती है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Sep 26, 2026, 02:43 PM IST|Updated: Sep 26, 2026, 03:07 PM IST
joinshare
महिला सुरक्षा पर घिरी सरकार तो सामने आए मंत्री श्रवण कुमार: SIR पर भी विपक्ष को दिया जवाब
Image Credit: मंत्री श्रवण कुमार (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार में हालिया आपराधिक घटनाओं और विपक्ष के हमलों पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सरकार न्याय दिलाने के प्रति पूरी तरह गंभीर है. अपराध पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और महिला सुरक्षा के लिए राज्य में पुलिस बल में बड़ी संख्या में बेटियों को तैनात किया गया है. साथ ही, उन्होंने SIR पर मचे घमासान और चुनाव आयोग पर उठे सवाल को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथ लिया.

    'दोषी कानून की पकड़ से बच न सके'
    मंत्री श्रवण कुमार ने मीसा भारती को लेकर कहा, 'इस संदर्भ में मुझे यह जानकारी नहीं है कि कौन किस थाने में FIR दर्ज कराने के लिए बैठे हैं. मुझे यह जानकारी आपसे ही मिली है. बिहार सरकार हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के अपने संकल्प पर तत्पर है. सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि किसी भी पीड़ित परिवार को परेशानी न हो और कोई भी दोषी कानून की पकड़ से बच न सके. आपने देखा होगा कि हाल की घटनाओं के बाद, महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए हमारी बेटियों को विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है. यह सरकार की एक नई पहल है और उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी एक विशेष जिम्मेदारी दी गई है.'

    'चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था'
    वहीं, SIR पर मचे घमासान को लेकर मंत्री ने कहा कि  चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. चुनाव आयोग का जो भी फैसला होता है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए. लेकिन जब भी चुनाव होते हैं, विपक्ष अपनी सुविधा के हिसाब से चुनाव आयोग पर तरह-तरह के आरोप लगाता है. झारखंड में चुनाव हुआ, कर्नाटक में चुनाव हुआ, बिहार में चुनाव हो या बंगाल में- जहां विपक्ष को अपने पक्ष में परिणाम दिखता है, वहां सब ठीक है, लेकिन जहां NDA की बढ़त दिखती है या NDA की सरकार बनती है, वहां उन्हें गड़बड़ी और धांधली नजर आने लगती है. दृष्टिकोण एक जैसा होना चाहिए.

    'EC की प्रक्रिया पर रखना चाहिए भरोसा'
    उन्होंने कहा कि SIR समेत कई मुद्दों पर चुनाव आयोग के सामने विपक्ष ने शिकायतें रखी हैं. चुनाव आयोग सभी शिकायतों और रिपोर्टों पर नियमानुसार विचार करता है और जहां जरूरत होती है, वहां कार्रवाई भी करता है. इसलिए चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए. जहां तक अपराध और सांप्रदायिक घटनाओं का सवाल है, अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता. अपराध, अपराध होता है. सरकार भी इसी नजरिए से कार्रवाई करती है. जो कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का व्यक्ति हो. कानून सबके लिए समान है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

    रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News