SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रैली और आंदोलन से देश का नुकसान करते हैं विपक्षी', दिल्ली विरोध प्रदर्शन पर बोले मंत्री जमा खान

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने विपक्ष के दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी रैली और आंदोलन से देश का नुकसान करते हैं. मंत्री जमा खान ने कहा कि दीपावली के समय विपक्ष के प्रदर्शन से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा.

Edited By Shailendra
Published: Oct 31, 2026, 03:02 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 03:21 PM IST
Image Credit: दिल्ली रैली पर मंत्री जमा खान का हमला (Z News)
Join

देश की राजधानी दिल्ली में एक नवंबर दिन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर को लेकर इंडिया गठबंधन रैली करेगा. विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन और महारैली पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कैमूर पहुंचे मंत्री जमा खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष के इस कदम को पूरी तरह से जनविरोधी और देशहित के खिलाफ बताया है.

रैलियों-आंदोलनों से आम लोगों को काफी तकलीफ होती है, व्यापारियों को भी भारी परेशानी

मंत्री जमा खान ने कहा कि वे हमेशा से यह बात कहते रहे हैं कि इस तरह की रैलियों और आंदोलनों से आम जनमानस को काफी तकलीफ होती है और व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे विरोधी साथी हमेशा ऐसे ही कारनामे करते रहते हैं, क्योंकि उन्हें धरातल पर कोई काम करना नहीं है. 

दिल्ली रैली पर मंत्री जमा खान का हमला 

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि हम लोग जनता के बीच काम करने के नाम पर जाने जाते हैं, जबकि विपक्ष के लोग सिर्फ रैली और आंदोलन करके देश का नुकसान करते हैं. यही मुख्य वजह है कि अब देश और प्रदेश की जनता के मन में उनके प्रति कोई प्रेम नहीं रहा है और लोग उन्हें सत्ता में नहीं देखना चाहते हैं.

'त्योहारी सीजन में प्रदर्शन से जनता और व्यापारियों को होगी भारी परेशानी'

दिल्ली के व्यापारियों की तरफ से दीपावली के पर्व को देखते हुए रैली टालने के आग्रह से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि त्योहार के इस महत्वपूर्ण समय में ऐसे प्रदर्शनों से देश-प्रदेश के व्यापारियों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. इसके साथ ही आम लोगों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

त्योहार के समय इस तरह का आंदोलन करना कतई देश के हित में नहीं

विपक्ष पर जमा खान ने तंज कसते हुए कहा कि देश को आजादी मिली है और लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्रता है, इसलिए वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन त्योहार के समय इस तरह का आंदोलन करना कतई देश के हित में नहीं है.

रिपोर्ट: नरेंद्र जायसवाल

यह भी पढ़ें: बिहार के गैर मान्यता प्राप्त 107 दलों की ऑडिट और चंदा रिपोर्ट CEO बिहार की वेबसाइट पर नहीं! ADR की रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES