App

लखीसराय में मल्लिकार्जुन खड़गे पर सिविल कोर्ट में केस दर्ज, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

लखीसराय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर सिविल कोर्ट में केस दर्ज हुआ है. बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से केस दर्ज कराया है. दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए गए को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे पर मुकदमा दर्ज कराया गया है.

लखीसराय में मल्लिकार्जुन खड़गे पर सिविल कोर्ट में केस दर्ज, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
Image Credit: लखीसराय में मल्लिकार्जुन खड़गे पर सिविल कोर्ट में केस दर्ज (File-Photo)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर लखीसराय सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. बीजेपी के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया है.

मामला बीते 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान से जुड़ा है. आरोप है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनके बयान में कथित तौर पर "मोदी का बाप भी जाएगा" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

इसी बयान को आधार बनाते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने इस टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल इस मामले में न्यायालय की आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं. इसको लेकर लोगों में आक्रोश है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में परिवाद दायर कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है.

खबर अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More