SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Flood: 'बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करें...', कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खरगे-राहुल की अपील

बिहार में बाढ़ से करीब 50 लाख लोग प्रभावित हो रखे हैं. प्रदेश की राजधानी पटना के अलावा भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया जिलों में बाढ़ से स्थिति काफी खराब हो रखी है. इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 15, 2026, 02:05 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 02:51 PM IST
Image Credit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खरगे-राहुल की अपील (ANI)
Join

बिहार में बाढ़ से जूझ रहे 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 7-7 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की है. इस राशि से बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. उधर दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़कर लोगों की हर संभव मदद करें.- मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और हजारों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक राहत और सहायता पहुंचाने की होनी चाहिए. सरकार और प्रशासन राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर न छोड़ें औरप्रभावित परिवारों तक सहायता अविलंब पहुंचाए. खरगे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़कर लोगों की हर संभव मदद करें. उन्होंने कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में बिहार के साथ खड़ा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें. साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए.- राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा

वहीं, राहुल गांधी इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें. साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए. राहुल गांधी की बहन और रायबरेली से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बिहार में भयानक बाढ़ की वजह से हुई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है. प्रदेश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES