)
बिहार में बाढ़ से जूझ रहे 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 7-7 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की है. इस राशि से बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. उधर दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़कर लोगों की हर संभव मदद करें.- मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और हजारों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक राहत और सहायता पहुंचाने की होनी चाहिए. सरकार और प्रशासन राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर न छोड़ें औरप्रभावित परिवारों तक सहायता अविलंब पहुंचाए. खरगे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़कर लोगों की हर संभव मदद करें. उन्होंने कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में बिहार के साथ खड़ा है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें. साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए.- राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा
वहीं, राहुल गांधी इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें. साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए. राहुल गांधी की बहन और रायबरेली से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बिहार में भयानक बाढ़ की वजह से हुई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है. प्रदेश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें.