SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कमरे पर ले गया और मेरा रेप किया': कटिहार में लोको पालयट पर लड़की का सनसनीखेज आरोप, केस दर्ज

Katihar News: कटिहार में 22 वर्षीय युवती ने एक लोको पायलट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 28, 2026, 06:35 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:54 PM IST
Image Credit: कमरे पर ले गया और मेरा रेप किया, लोको पालयट पर लड़की का सनसनीखेज आरोप (zee media)
Join

Katihar News: कटिहार में रेलवे के ही एक लोको पायलट पर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है. वहीं कटिहार के SP परिचय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना में आवेदन दिया है. पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार से किसी बात से विवाद होने के बाद वह घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इस दौरान स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जो रेलवे का लोको पायलट है.

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बरमसिया स्थित एक किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने के बाद कटिहार महिला थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की पहचान कर ली है.

CCTV फुटेज और सबूतों की जांच
वहीं रेलवे स्टेशन पर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एफएसएल टीम ने कुछ सबूत एकत्र किया. साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई.  साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराकर न्यायालय में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

किराए के मकान में हुई घटना की जांच
SP परिचय कुमार ने बताया कि जिस मकान में घटना घटित होने की बात कही गई है, वह एक लोको पायलट को किराए पर दिया गया था. आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: रंजन कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES