SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए सोनपुर मेले में उमड़ेगी भीड़, 3 दिन तक शहर में गाड़ियों की No-Entry; जानें पूरा रूट डायवर्जन प्लान

कार्तिक पूर्णिमा पर सोनपुर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सारण और वैशाली प्रशासन ने 23 से 28 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. ऐसे में शहर में वाहनों की एंट्री और गंडक पुल पर आवाजाही के नियम बदले गए हैं.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 22, 2026, 19:27 IST | Updated: Nov 22, 2026, 19:52 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले के उद्घाटन और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान को लेकर बिहार के सारण और वैशाली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेले का उद्घाटन किया, वहीं 23 नवंबर से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. प्रशासन को इस दौरान 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए सोनपुर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. 23 से 25 नवंबर तक शहर में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी और छपरा, हाजीपुर व पटना से आने-जाने वाले वाहनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं को घर से निकलने से पहले नए ट्रैफिक अलर्ट और वैकल्पिक रास्ते जरूर जान लेने चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा गंग स्नान को लेकर ट्रैफिर अलर्ट जारी  
विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन और कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. गंगा स्नान के अवसर पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सारण और वैशाली जिला प्रशासन ने संयुक्त समन्वय से विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. इसके तहत 23 नवंबर के पूर्वाह्न से 25 नवंबर के पूर्वाह्न तक सोनपुर शहर में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. केवल मेला कार्य में लगे सरकारी वाहनों और एंबुलेंस को परिचालन की अनुमति होगी.

वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 22 नवंबर को सोनपुर मेला उद्घाटन किया गया, इसे देखते हुए हुए रविवार को अपराह्न तीन बजे से रात आठ बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहा. इस दौरान छपरा से सोनपुर जाने वाले वाहनों को निर्धारित व्यवस्था के तहत महात्मा गांधी सेतु के रास्ते भेजा गया.

छपरा से हाजीपुर जाने वाले बड़े वाहनों का बदलेगा रास्ता
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार छपरा से हाजीपुर जाने वाले बड़े वाहन मकेर, रेवा घाट, अंबारा, लालगंज और भगवानपुर थाना होते हुए हाजीपुर गए. हालांकि, इन वाहनों को हाजीपुर शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. दूसरी ओर पटना से महात्मा गांधी सेतु होकर आने वाले बड़े वाहन रामाशीष चौक से भगवानपुर थाना होते हुए लालगंज की ओर मुड़ेंगे. इसके बाद अंबारा और रेवा घाट के रास्ते छपरा पहुंचे.

नए गंडक पुल से छोटे वाहनों का परिचालन जारी
नए गंडक पुल (एनएच-19) पर छोटे वाहनों का परिचालन जारी रहा. वहीं 100 वर्ष से अधिक पुराने गंडक पुल की स्थिति को देखते हुए हाजीपुर-सोनपुर मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पहले से ही बंद है.

पुराने गंडक पुल पर पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था
23 नवंबर को हाजीपुर की ओर से हरिहरनाथ मंदिर और सोनपुर गंगा स्नान घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुराने गंडक पुल के दोनों तरफ के पैदल यात्री लेन खुले रहेंगे. यह व्यवस्था 26 नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान पुल पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. सोनपुर से हाजीपुर की ओर जाने वाले पैदल यात्रियों को इस मार्ग से जाने की अनुमति नहीं होगी.

26 से 28 नवंबर तक खास प्लान
26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पुल का बीच वाला मुख्य लेन सोनपुर से हाजीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. वहीं, दोनों तरफ के पैदल यात्री लेन हाजीपुर से सोनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे. यह व्यवस्था 28 नवंबर तक जारी रहेगी.

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट और यातायात निर्देशों का पालन करें. भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके. मुख्यमंत्री के आगमन, सोनपुर मेला उद्घाटन और कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद हंगामा: पोस्टर फाड़ने का वीडियो हुआ वायरल, पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग

(छपरा से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES