SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार, 26 अक्टूबर को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड स्थित परसिया गांव में चल रहे भव्य चातुर्मास महायज्ञ में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे यज्ञ स्थल पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 26, 2026, 11:30 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 11:43 AM IST
Image Credit: कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट (zee media)
Join

कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के परसिया गांव में चल रहे भव्य चातुर्मास महायज्ञ में आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार, 26 अक्टूबर को परसिया पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर यज्ञ आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

पूजा-अर्चना करेंगे CM सम्राट

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, सम्राट चौधरी दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से सीधे परसिया स्थित यज्ञ स्थल पहुंचेंगे. वह यहां लगभग 15 से 20 मिनट तक रुकेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री यज्ञ मंडप में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और महायज्ञ में भाग लेंगे. इसके साथ ही वह पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी ग्रहण करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन समिति और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

ये भी पढ़ें: 'विदेशी मानसिकता वाले भारतीयता को नहीं समझ सकते', विजय सिन्हा का राहुल गांधी पर तंज

सुरक्षा के हुए कड़े इंतजाम

वीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी पटना से स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (ssg) के जवान पहले ही परसिया पहुंचकर तैनात हो चुके हैं. दूसरी ओर, महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बांस और बल्लियों से तैयार किए गए भव्य पिरामिडनुमा यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. पूरा परिसर भक्तिमय भजनों, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से गुंजायमान है.

त्रिस्तरीय सुरक्षा का व्यवस्था

कैमूर के एसपी शिखर चौधरी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. पहले हेलीपैड फिर प्रवेश द्वार और उसके बाद मुख्य सभा पंडाल की निगरानी की जाएगी. भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए DYSP रैंक के अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है. इसके अलावा जिला बल के साथ पुलिस मुख्यालय से BMP की अतिरिक्त कंपनी, होमगार्ड और अन्य पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है. प्रशासन का पूरा ध्यान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर है.

रिपोर्ट: नरेंद्र जायसवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES