SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहानाबाद: दरधा-यमुने नदी में आया उफान, जाफरगंज-अंबेडकर नगर में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांवों का संपर्क टूटा

Jehanabad Flood: जहानाबाद में दरधा और यमुने नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जाफरगंज और अंबेडकर नगर के कई घर प्रभावित हुए हैं.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 01, 2026, 12:43 PM IST | Updated: Sep 04, 2026, 09:58 AM IST
Image Credit: जहानाबाद में दरधा-यमुने नदी में अचानक आया उफान, जाफरगंज-अंबेडकर नगर में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांवों का संपर्क टूटा
Join

Jehanabad Flood: बिहार के जहानाबाद शहर के बीच से बहने वाली दरधा और यमुने नदी में मंगलवार सुबह-सुबह अचानक उफान आ गया. नदी में अचानक आई बाढ़ से किनारे पर बसे निचले इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. जाफरगंज और अंबेडकर नगर मोहल्ले के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले परिवारों ने अपने घर खाली करना भी शुरू कर दिया है.

बाढ़ का पानी जाफरगंज पुल के ऊपर से बहने लगा है. तेज धारा के कारण एसएस कॉलेज, जाफरगंज, धनगावां समेत आसपास के कई गांवों की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो गया है. पुल के डूब जाने से जाफरगंज, धनगावां, लालसे बिगहा सहित कई गांवों का संपर्क शहर से टूट गया है. लोगों को शहर पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह-सुबह अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते निचले इलाकों में पानी घुस गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाफरगंज और अंबेडकर नगर के कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जाफरगंज पुल पर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है, जिससे लोगों के लिए पुल पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है. नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

इधर, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति में नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है. साथ ही लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है. लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES