SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JDU का डैमेज कंट्रोलः अनंत सिंह-नीरज कुमार के झगड़े को सुलझाने में जुटी पार्टी, खुद संजय झा ने संभाला मोर्चा

अनंत सिंह और नीरज कुमार के झगड़े के बीच संजय झा ने पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा किया है. उन्होंने ललन सिंह की नाराजगी को भी सिरे से खारिज किया है. संजय झा ने कहा कि वे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहें हैं और पार्टी के सीनियर नेताओं में शामिल हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 20, 2026, 08:29 AM IST | Updated: Sep 20, 2026, 09:43 AM IST
Image Credit: अनंत सिंह-नीरज कुमार के झगड़े को सुलझाएंगे संजय झा (Zee Media)
Join

जेडीयू पार्टी में मोकामा से विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा है. दोनों के बीच जारी बयानबाजी से बिहार विधान परिषद चुनाव का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इससे पार्टी की छवि को भी नुकसान हो रहा है. डैमेज कंट्रोल करने के लिए अब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय खुद मैदान में उतर चुके हैं. संजय झा ने पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरीय नेता देख रहे हैं, जल्द ही इसका रास्ता निकाल लिया जाएगा. इस विषय पर एक निजी चैनल से बातचीत में संजय झा ने कहा कि पार्टी में यह सब होता रहता है. उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा बर्तन होते हैं तो वे बजते रहते हैं.

संजय झा ने ललन सिंह की नाराजगी को भी सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वे (ललन सिंह) पार्टी के सीनियर नेता हैं. पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं. पार्टी में कोई भी नीतिगत फैसला होता है, तो उनसे पूछकर ही सब निर्णय लिए जाते हैं. बता दें कि पार्टी के भीतर जारी तनातनी के बीच शनिवार (19 सितंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद ही ललन सिंह ने भी पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी या नाराजगी से इनकार किया था.

अनंत सिंह-नीरज कुमार में वार-पलटवार जारी 

उधर, अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार का खुला विरोध किया है. उन्होंने साफ कहा है कि नीरज कुमार को हराने के लिए वो कुछ भी करेंगे. अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज कुमार ने हमेशा उनका विरोध किया है. विधानसभा चुनाव में वह (नीरज कुमार) उन्हें हराने का काम कर रहे थे. अनंत सिंह ने आगे आरोप लगाया कि एके-47 मामले में भी नीरज कुमार ने उन्हें फंसाया था. इस पर पलटवार करते हुए नीरज कुमार ने कहा है कि उन्होंने कभी कानून के विरोध में कोई काम नहीं किया है. अगर उनके (अनंत सिंह) कोई सबूत हैं तो न्यायालय में प्रस्तुत करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES