SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई छेड़खानी मामला: पुलिस के हत्थे चढ़े दो और आरोपी, नंदन और हरेराम को फोन कर बुलाया था

जमुई छेड़खानी मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ अब तक मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 7 हो गई है. पुलिस सख्ती से मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 28, 2026, 06:06 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:18 AM IST
Image Credit: छात्रा से छेड़खानी मामले में प्रतापपुर के दो और आरोपित गिरफ्तार (जी मीडिया)
Join

जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट मामले में पुलिस ने प्रतापपुर से दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरेराम यादव को भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार ने ही फोन करके बुलाया था. इसके बाद इन दोनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ अभद्रता की था. इससे पहले भी पुलिस इस हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी थी. साथ ही, तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया था.

न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हाफ एनकाउंटर के दौरान घायल हुए मुख्य अभियुक्त नंदन यादव का फिलहाल सदर अस्पताल में कस्टडी के तहत इलाज चल रहा है.  वहीं, इस मामले की जांच को लेकर जानकारी देते हुए टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि छोटू नाम के एक आरोपित को नियमों के तहत निरुद्ध किया गया है, जबकि सौरभ कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों से फिलहाल पुलिस थाने में गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, ताकि आगे की न्यायिक कार्रवाई शुरू की जा सके.

गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 7
बता दें कि यह पूरी घटना जमुई के मड़वा पहाड़ की है, जहां एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ दबंगों ने मारपीट और अभद्रता की थी. इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए छापेामारी शुरू की थी. शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों पर शिकंजा कसा था. अब दो और नई गिरफ्तारियां होने के बाद इस मामले में पकड़े गए कुल आरोपितों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES