SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोपालगंज 12 वर्षीय छात्रा हत्याकांड मामले में नया मोड़, प्रेम-प्रसंग में सुजित ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के थावे में 12 वर्षीय छात्रा हत्याकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है. पहले परिजनों ने आपसी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था. वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है और आरोपी सुजित को गिरफ्तार कर लिया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 18, 2026, 10:28 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 10:41 PM IST
Image Credit: गोपालगंज छात्रा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या (जी मीडिया)
Join

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुए 12 वर्षीय छात्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही, घटना में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में छात्रा की हत्या हुई थी. छात्रा अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जहां कुछ विवाद हुआ. इसके बाद प्रेमी सुजीत कुमार ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव छिपाने के लिए घर के पीछे फेंक दिया.

आरोपी के घर के बाहर अंतिम संस्कार

12 अक्टूबर को छात्रा घर से लापता हुई थी, जिसके 2 दिन बाद उसका शव बरामद हुआ था. छात्रा की मौत के बाद परिजन गुस्से से आगबबूला हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव वापस लाया गया तो आक्रोशित परिजन ने आरोपी के घर के बाद चिता सजाकर वहीं अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.  परिजनों ने सुजीत के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने जांच किया. इसके बाद पुलिस टीम बनाई गई, जिसने मामले को सुलझाते हुए सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून के नमूने भी बरामद कर लिए गए हैं. मामले को लेकर एसडीपीओ सदर ने बताया कि 12 अक्टूबर को छात्रा के लापता होने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके 48 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने घटना का उद्भेदन कर आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, आरोपी के दरवाजे पर जबरदस्ती अंतिम संस्कार को लेकर भी एफआईआर दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद भागलपुर जेल से रिहा हुआ बाहुबली विशाल सिंह, फिर चर्चा में आई गोपालगंज की पुरानी अदावत

बता दें कि परिवारवालों ने आपसी रंजीश में छात्रा की हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब मामला प्रेम-प्रंसग का निकला है. फिलहाल, पुलिस ने सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: मदेश तिवारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES