SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुपौल में गिरगिट वाला खाना! कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने खाया और पहुंच गईं अस्पताल

सुपौल में कस्तूरबा विद्यालय के बालिका छात्रावास के भोजन में गिरगिट गिर गया, जिसे खाने से कई छात्राएं बीमार हो गईं. इन छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 09, 2026, 08:53 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 08:58 PM IST
Image Credit: कस्तूरबा छात्रावास में सब्जी में गिरा गिरगिट, कई छात्राएं बीमार (Z News)
Join

सुपौल जिला के प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापगंज स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर के कस्तूरबा बालिका छात्रावास में दोपहर का खाना खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जानकारी के अनुसार, सब्जी में गिरगिट गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ. इस घटना की खबर मिलते ही छात्रावास परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद कई छात्राओं को उल्टी, जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत होने लगी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तत्काल सभी बीमार छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) प्रतापगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया. बताया जा रहा है कि लगभग दस छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी. प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं की हालत में सुधार है और अब वे पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं.

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज के बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी (CO) विकास कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सितेश झा और BPRO शिल्पा कुमारी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद वीरपुर एसडीएम विनय कुमार और एसडीपीओ पवन कुमार भी सीएचसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

मामले को लेकर वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर है. उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राएं किस वजह से बीमार हुईं, इसकी गहन जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: सुभाष चंद्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES