SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैमूर से किडनैप किया और मथुरा में बेचा, 3 लाख में तय हुआ रेट, फिर किसी तरह कैद से भागी लड़की

कैमूर के अधौरा से भभुआ आते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर एक युवती को अगवा कर लिया गया था. युवती का तीन लाख में सौदा तय कर दिया गया था. हालांकि, वह किसी तरह से खुद भागकर पीड़िता वापस लौटी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 30, 2026, 03:06 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 03:21 PM IST
Image Credit: कैमूर से युवती का अपहरण कर मथुरा में बेचा, खुद भागकर लौटी पीड़िता (Z News)
Join

कैमूर जिले की अधौरा पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. अधौरा से भभुआ आ रही एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया गया और उत्तर प्रदेश के मथुरा में तीन लाख रुपये में बेच दिया गया. इस गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और युवती को बरामद करने में पूरी तरह विफल साबित हुई. हालांकि, पीड़िता खुद किसी तरह मानव तस्करों के चंगुल से जान बचाकर वापस लौटी, जिसके बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंची.

आरोपी दंपती ने युवती को यूपी के मथुरा ले जाकर तीन लाख रुपये में बेच दिया

सदर अस्पताल में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल में रहती थी. बीते 2 अक्टूबर को वह अधौरा से भभुआ आने के लिए निकली थी. आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह देखकर अधौरा थाना क्षेत्र के कल्हुआ गांव निवासी गुल्लू राम और उसकी पत्नी पार्वती देवी ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपी दंपती ने युवती को यूपी के मथुरा ले जाकर तीन लाख रुपये में बेच दिया.

युवती की सकुशल बरामदगी या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया

काफी खोजबीन के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने अधौरा थाने में नामजद आवेदन दिया. पुलिस ने कागजी खानापूर्ति करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन युवती की सकुशल बरामदगी या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. करीब एक महीने तक पुलिस केवल तलाश का दावा करती रही, जबकि अपहर्ता युवती का सौदा कर चुके थे.

युवती ने खुद हिम्मत दिखाई और मथुरा से किसी तरह भागकर वापस अपने घर लौट आई

इस बीच युवती ने खुद हिम्मत दिखाई और मथुरा से किसी तरह भागकर वापस अपने घर लौट आई. युवती के खुद लौट आने से पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की औपचारिकता पूरी करने में जुटी है.

रिपोर्ट: नरेंद्र जायसवाल

यह भी पढ़ें: बिहार क्राइम: समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पटना में दामाद ने की सास की हत्या, नवादा में मिला युवक का शव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES