SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्व RJD विधायक के बिगड़े बोल: मुन्ना यादव बोले- 'गरीबों की योजनाएं खा जाता है अमीर, पता चल जाए तो...'

राजद के पूर्व विधायक मुन्ना यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं.

Edited By Shailendra
Published: Sep 29, 2026, 03:37 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 03:53 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में पूर्व RJD विधायक मुन्ना यादव का वीडियो वायरल (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक अपने बिगड़ैल बोल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर राजद के पूर्व विधायक मुन्ना यादव अपनी बिगड़े बोल को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए दिख रहे हैं और अमीर आदमियों के लिए गाली का प्रयोग कर रहे हैं.

राजद के पूर्व विधायक मुन्ना यादव का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं, बल्कि सभी अमीर लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं. राजद के पूर्व विधायक मुन्ना यादव का यह वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि जब वह विधायक थे, तब उन्हें इस चीज की याद क्यों नहीं आई, जो अब उन्हें गरीबों की चिंता सता रही है?

वीडियो में पूर्व विधायक की तरफ से सरेआम गालियां दी जा रही

दरअसल, मीनापुर के पूर्व राजद विधायक मुन्ना यादव का जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वह किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और उनके पास कुछ लोग भी बैठे दिख रहे हैं. वहां वह सरेआम फोन पर बात करते हुए कह रहे हैं कि सरकार की सभी योजनाएं गरीबों के लिए बनती हैं, लेकिन उनको खाता कौन है? सा#@#...अमीर आदमी. इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करते हुए जितने भी मिडिल क्लास हैं या उसके ऊपर के लोग हैं, उन्हें राजद के पूर्व विधायक की तरफ से सरेआम गालियां दी जा रही हैं. 

कौन हैं मन्ना यादव? जानिए

राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव राजद के पूर्व विधायक हैं. वह मुजफ्फरपुर जिले की मीनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2025 में विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा. मुन्ना यादव साल 2015 से 2025 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES