App

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पुआल के नीचे सागौन की लकड़ी लोड करता पकड़ा गया वनकर्मी, मचा हड़कंप

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वनकर्मी पुआल के नीचे सागौन की लकड़ी लोड करता पकड़ा गया है. इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, VTR में अवैध पातन की घटनाएं बढ़ रही है.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पुआल के नीचे सागौन की लकड़ी लोड करता पकड़ा गया वनकर्मी, मचा हड़कंप
Image Credit: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व लकड़ी चोरी (जी मीडिया)

बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व, 'वाल्मीकि टाइगर रिजर्व' से कीमती लकड़ी की चोरी और अवैध पातन के संबंध में एक बड़ा खुलासा सामने आया है. VTR की राघिया वन रेंज में वन्यजीवों और जंगल की सुरक्षा के लिए तैनात एक वनकर्मी को ही जंगल से लकड़ी चुराते हुए पकड़ा गया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है.

जलावन की लकड़ी लोड करते देखा, तो...

मिली जानकारी के अनुसार, VTR में वन विभाग के ही वनरक्षी सोनू कुमार ने अपनी टीम के साथ रघिया वन प्रक्षेत्र के कंपार्टमेंट-44 में ट्रैक्टर पर जलावन की लकड़ी लोड करते देखा. जब लकड़ी लोड कर रहे वनकर्मी टीटी मणिकांत से वनरक्षी सोनू कुमार ने पूछताछ की कि आखिर यह प्रतिबंधित लकड़ी किसके आदेश पर लोड किया गया है और कहां लेकर जा रहे हैं? इसपर टीटी मणिकांत ने कहा कि ये लकड़ियां पास के गांव में आयोजित अष्टयाम के लिए जा रही हैं.

आरोपी मणिकांत ने साध ली चुप्पी

वहीं, जब जलावन की लकड़ी हटाकर नीचे देखा गया, तो पुआल से ढक कर रखी गईं सागौन की गिल्लियां लोड की गई थीं. जब इन बेशकीमती गिल्लियों के बारे में वनरक्षी ने पूछा तो आरोपी मणिकांत ने चुप्पी साध ली. कोई जवाब नहीं मिलने पर वनरक्षी ने लकड़ियां जब्त कर लीं और VTR के रघिया रेंज कार्यालय ले आए.

VTR में अवैध पातन की घटनाएं

इस घटना के बाद एक वनकर्मी पर वन विभाग की कार्रवाई देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए. इस मामले को लेकर रघिया रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि यह घटना सही है. इस लकड़ी को वनरक्षी सोनू कुमार ने जब्त किया है, यही वजह है कि उनके स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से अवैध पातन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

ऐसे में अब वनकर्मी ही वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाकर अपनी जेब गर्म करने में जुटे हैं, तो भला यहां तो यही पंक्ति सटीक है कि VTR में पर्यावरण संरक्षण की बात बेमानी है, क्योंकि आरोपी वनकर्मी मणिकांत ने बताया कि हमसे गलती हुई है. एक साल पहले की गिरी हुई लकड़ी बिना वरीय अधिकारी को सूचना दिए सरकारी ट्रैक्टर पर लोड करा ली थी. अब गलती हुई है, जो सजा मिले वह स्वीकार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More