)
फिक्सिंग से लेकर बॉल टेंपरिंग तक, किसी भी तरह के कांड में पाकिस्तान का नाम अक्सर देखने को मिल जाता है. एक बार फिर पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बॉल टेंपरिंग कांड में टपक गया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बैटर उस्मान ख्वाजा की किताब से ऐसा खुलासा हुआ कि 2018 बॉल टेंपरिग कांड चर्चा में आ गया है. सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ के मामले में स्टीव स्मिथ, कैमरन बेनक्राफ्ट और डेविड वॉर्नर को सजा मिली थी. लेकिन ख्वाजा ने बताया है, कि साजिश की पूरी टीम को जानकारी थी. बेनक्रॉफ्ट ने दावा ठोका, पूरी टीम को इस साजिश के बारे में पता था. अब इस मामले पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की पोल खोलकर बवाली बयान दिया है.
शोएब अख्तर का मानना है कि इस मुद्दे को खींचना नहीं चाहिए बल्कि खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने विजडन से बातचीत में कहा, 'अब इसे छोड़ दें, आप इसपर हंगामा क्यों काट रहे हो. मुझे समझ आता है कि इससे क्रिकेट को नुकसान है. हम पहले इंग्लैंड में सैंडपेपर नहीं, बोतल की ढक्कन से गेंद बदलते थे और सब चीजें करते थे. आप सच्चाई सामने लाए ठीक है, लेकिन अब इसपर हंगामा करने का कोई मतलब नहीं.'
शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'मेरे पास भी अपने साथियों के बारे बताने के लिए काफी कुछ है, लेकिन मैं नहीं कहूंगा. मैं उनके खिलाफ नहीं जा सकता. एक ऐसा समय भी था, जब मैं सोचता था कि मै 22 लोगों के खिलाफ खेलता था. क्योंकि हर एक प्लेयर जांच के दायरे में रहता था, इसलिए मुझे नहीं पता था कि किसपर भरोसा करना ठीक है. उस्मान ने कहा, ये टीम का फैसला रहा. सही है, ये कुछ प्लेयर का फैसलानहीं हो सकता.'
अख्तर ने खुद को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, "मुझे माफ करना, हम क्रिकेट गेंद से खेलते हैं, तो मैंने सब कुछ किया है. ये पूरी टीम ये जानती थी, क्योंकि अगर हम गेंद को रिवर्स नहीं करेंगे तो हम मैच नहीं जीत सकते. अब जो बाहर आ रहा है वह पूरी तरह से अफरातफरी हैं. लेकिन ये नहीं होना चाहिए था. उन्होंने सच बाहर लाने का सही काम किया, लेकिन इसका समय और भी बेहतर हो सकता था."