SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी न्यूज: SC/ST आयोग के सदस्य से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, 17 डॉक्टरों समेत 77 लोगों पर FIR दर्ज

मधुबनी में SC/ST आयोग के सदस्य से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. 17 डॉक्टरों समेत 77 लोगों पर FIR दर्ज की गई है. वहीं, जमुई में बच्ची की मौत पर डॉ. की सफाई सामने आई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 16, 2026, 08:40 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 09:10 AM IST
Image Credit: मधुबनी में 17 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज (जी मीडिया)
Join

मधुबनी में SC/ST पुलिस स्टेशन में 17 डॉक्टरों समेत 77 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार, 22 मई को एक समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें घसीटा भी गया था. यह कार्रवाई राष्ट्रीय आयोग के निर्देशों के बाद की गई है.

जमुई में बच्ची की मौत पर डॉ. की सफाई
वहीं, जमुई शहर के अतिथि पैलेस चौक के समीप डॉ. एसएन झा के निजी क्लीनिक में बुधवार की देर शाम 10 माह की बच्ची की मौत के बाद उठे विवाद पर गुरुवार (15 अक्टूबर, 2026) को डॉक्टर ने प्रेसवार्ता कर अपनी सफाई दी. उन्होंने बच्ची के इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. डॉ. एसएन झा ने बताया कि बच्ची को बुधवार सुबह निमोनिया की शिकायत लेकर क्लीनिक लाया गया था. जांच के बाद उसे दवा और इंजेक्शन दिया गया.

उल्टी हुई और अचानक हो गई मौत
उनके अनुसार, इलाज के बाद बच्ची की स्थिति स्थिर हो गई थी, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया. डॉक्टर ने दावा किया कि परिजनों के अनुसार बच्ची शाम चार बजे तक खेल रही थी. इसके बाद उसे उल्टी हुई और अचानक उसकी मौत हो गई. डॉ. झा ने आशंका जताई कि दूध पिलाने के दौरान दूध या उल्टी सांस की नली में जाने से भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी.

क्लीनिक में कुछ लोगों ने की तोड़फोड़
उन्होंने कहा कि इलाज से संबंधित पर्चा और रिकॉर्ड उनके पास मौजूद हैं और दी गई दवाएं निमोनिया के उपचार के अनुसार थीं. प्रेसवार्ता में डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के बाद कुछ लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसमें एक कंपाउंडर घायल हो गया. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है.

बेतिया में जच्चा-बच्चा की मौत
बेतिया के नरकटियागंज में एक प्राइवेट क्लिनिक में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार, सोनी देवी कल देर रात प्रसव के लिए क्लिनिक पहुंची थीं, लेकिन झोलाछाप की लापरवाही के कारण मां और बच्चे दोनों की जान चली गई. परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से उनकी मौत हुई है. इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में भारी हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराया. अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: राघोपुर नाव हादसा: वैशाली DM ने अंचलाधिकारी दीपक कुमार को हटाया, सीओ प्रभात कुमार को मिला प्रभार

-जी मीडिया रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES