App

बैग में सजा रखी थी विदेशी शराब: वैशाली से मुजफ्फरपुर सप्लाई करने आ रही महिला तस्कर गिरफ्तार, बस रोककर उत्पाद विभाग का एक्शन

वैशाली से शराब की खेप लेकर बस से मुजफ्फरपुर डिलीवरी देने आ रही एक महिला तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने बस से पकड़ा. उत्पाद विभाग की टीम ने झोले और बैग से दर्जनों बोतल शराब बरामद की.

बैग में सजा रखी थी विदेशी शराब: वैशाली से मुजफ्फरपुर सप्लाई करने आ रही महिला तस्कर गिरफ्तार, बस रोककर उत्पाद विभाग का एक्शन
Image Credit: मुजफ्फरपुर में बस से वैशाली की महिला शराब तस्कर गिरफ्तार (वीडियो ग्रैब)

वैशाली से बस से मुजफ्फरपुर शराब की खेप डिलीवरी देने आ रही महिला शराब तस्कर को मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने रास्ते में ही बस से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला शराब तस्कर के बैग और झोले से दर्जनों बोतल शराब बरामद की गई है.

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
दरअसल, उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम को मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला शराब तस्कर वैशाली जिले के हाजीपुर से शराब की खेप लेकर डिलीवरी देने मुजफ्फरपुर आ रही है. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु के समीप घेराबंदी कर हाजीपुर की तरफ से आ रही शिवगंगा बस की जांच की, तो टीम ने महिला शराब तस्कर की पहचान करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.

बस रोककर उत्पाद विभाग ने महिला तस्कर को उठाया
वहीं, जब जांच-पड़ताल की गई तो उसके झोले और बैग से दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए बस से नीचे उतारा और थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार महिला के पास से दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई
पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली से महिला शराब तस्कर बस में मुजफ्फरपुर शराब की डिलीवरी देने आ रही है. इसके बाद उत्पाद टीम ने सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु हाईवे पर सूचना के अनुसार, शिवगंगा नामक बस को रोककर जांच की और महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं. उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि 13 सितंबर, 2026 को मुजफ्फरपुर पुलिस ने नारकोटिक्स विभाग की टीम के साथ मिलकर तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल बाईपास के पास करीब 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ काजल और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था. पकड़ी गई हेरोइन गुवाहाटी से मुजफ्फरपुर के रास्ते पटना ले जाई जा रही थी. काजल कुमारी अपने चार सहयोगियों के साथ असम के सिल्चर से बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर ट्रेन के जरिए किशनगंज पहुंची थी. वहां से बस के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंची थी और यहां से पटना जाने की तैयारी कर रही थी. इसी बीच पुलिस ने धर दबोचा था.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More