भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /दुर्गा पूजा स्पेशल: बिहार में दुर्गापुर नाम के कितने गांव

दुर्गा पूजा स्पेशल: बिहार में दुर्गापुर नाम के कितने गांव

कोलकाता की तरह ही बिहार में भी दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिलती है. जगह-जगह पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल लगते हैं. सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई देती है. बिहार के नक्शे पर दुर्गापुर नाम के करीब 20 गांव और टोले बसे हुए हैं.

Written ByRanjana Kumari
Published: Oct 18, 2026, 06:29 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 07:02 PM IST
joinshare
दुर्गा पूजा स्पेशल: बिहार में दुर्गापुर नाम के कितने गांव
Image Credit: दुर्गा पूजा स्पेशल: बिहार में दुर्गापुर नाम के कितने गांव (AI IMAGE)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार अपनी अनोखी परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था के लिए पूरे देश में फेमस है. छठ पूजा की चर्चा तो वैश्विक स्तर पर की जाती है. वहीं, बात जब दुर्गा पूजा की हो, तो राज्य के कोने-कोने में मां दुर्गा की आराधना का एक अलग ही उत्साह दिखाई देता है, ठीक वैसे ही जैसे कोलकाता में. इस सांस्कृतिक प्रभाव का असर बिहार के कई गांवों के नामों पर भी साफ तौर पर भी देखने को मिलता है. क्या आप जानते हैं कि बिहार में 'दुर्गापुर' नाम के कितने गांव हैं? नहीं, तो आइए जानते हैं-

    राजस्व रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं करीब 20 गांव और टोले

    भारत के राजस्व विभाग और भूमि रिकॉर्ड्स के आंकड़ों के अनुसार, बिहार के कई जिलों में दुर्गापुर नाम के लगभग 20 गांव और छोटे-छोटे टोले दर्ज हैं. बता दें कि दुर्गा शब्द हिंदू आस्था और शक्ति की देवी का प्रतीक है, इसलिए ग्रामीण इलाकों में बस्तियों, टोलों और गांवों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. समय के साथ इनमें से कई बस्तियां स्वतंत्र राजस्व ग्राम के रूप में स्थापित हो चुकी हैं, तो कुछ आज भी टोलों के रूप में जानी जाती हैं.

    चार प्रमुख ग्राम पंचायतें हैं 'दुर्गापुर'

    यह नाम सिर्फ छोटे गांवों या टोलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पंचायती राज विभाग के अंतर्गत राज्य में चार पूर्ण विकसित ग्राम पंचायतें हैं, जिनका नाम भी दुर्गापुर है. इन पंचायतों के अंतर्गत कई छोटे गांव और वार्ड आते हैं. दुर्गा पूजा और शक्ति उपासना का विशेष प्रभाव होने के कारण पूर्णिया प्रमंडल और कोसी क्षेत्र में दुर्गापुर नाम सबसे अधिक देखने को मिलता है.

    यह भी पढ़ें: बिहार की पंचायतों में सुशासन का 'मिनी सचिवालय', एक ही छत के नीचे मिल रहीं सभी सरकारी सुविधाएं

    बिहार में दिखती है नवरात्रि की धूम

    पूर्णिया में भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर नाम से बसा गांव भी मशहूर है. किशनगंज में कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में भी दुर्गापुर बसा हुआ है. वहीं, कटिहार, अररिया और मधेपुरा जिलों के कई ग्रामीण अंचलों में भी दुर्गापुर गांव और टोलों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिलती है. बिहार के इन दुर्गापुर गांवों में हर साल नवरात्र के अवसर पर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. मां दुर्गा के पंडाल सजते हैं और स्थानीय लोग श्रद्धा के साथ मां की आराधना करते हैं.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Durga Puja 2026