SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपक प्रकाश के लिए MLC पद छोड़ने का देवेश कुमार को मिला इनाम, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

दीपक प्रकाश का मंत्री पद सुरक्षित रखने के लिए बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व MLC देवेश कुमार को अब बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 01, 2026, 08:11 AM IST | Updated: Sep 01, 2026, 08:27 AM IST
Image Credit: देवेश कुमार को मिला त्याग का इनाम (फाइल फोटो)
Join

बिहार बीजेपी के पूर्व MLC देवेश कुमार एक बार फिर से चर्चा में हैं. सम्राट सरकार ने उनको बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. बता दें कि देवेश कुमार ने पिछले महीने ही एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के लिए विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिससे दीपक प्रकाश का मंत्री पद सुरक्षित रह सके. अब उन्हें उनके त्याग का इनाम मिला है. देवेश कुमार को अब सम्राट सरकार की ओर से बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया गया है. उनका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो तक होगा. इस पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है.

बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर देवेश कुमार ने खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बोर्ड के प्रमुख का आभार जताया है. बता दें कि देवेश कुमार वर्ष 2021 में राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के सदस्य बने थे. उनका कार्यकाल अगले साल मार्च तक था, लेकिन पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के लिए उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

भाजपा में देवेश कुमार कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. वह प्रवक्ता, उपाध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं. वर्तमान समय में वह मिजोरम के राज्य प्रभारी के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. जब कुशवाहा के बेटे के लिए भाजपा ने उनको विधान पार्षद पद से इस्तीफा दिलाया था, तब सवर्ण समाज खासतौर पर देवेश कुमार के सजातीय भूमिहारों ने बड़ी नाराजगी जताई थी. माना जा रहा है कि अब देवेश कुमार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर भाजपा ने इसकी भरपाई करने की कोशिश की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES