App

फरक्का समझौते से लेकर अनंत-नीरज विवाद तक: प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बोले डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जानें और क्या-क्या कहा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ईश्वर ने साथ दिया और प्रकृति मेहरबान रही, तो धीरे-धीरे बाढ़ का प्रकोप घट रहा है. तटबंधों पर कुछ जगह दबाव है, लेकिन वह नियंत्रण के भीतर है.

फरक्का समझौते से लेकर अनंत-नीरज विवाद तक: प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बोले डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जानें और क्या-क्या कहा
Image Credit: विजय चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार (File-Photo)

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने 6 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार में बाढ़ की स्थिति, फरक्का जलसंधि और अनंत सिंह-नीरज कुमार प्रकरण पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ललन सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसी के तहत काम कर रहे हैं. इस मौके पर मंत्री बुलो मंडल, एमएलसी संजय गांधी और प्रवक्ता अंजुम आरा भी उपस्थित रही.

जल संसाधन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में बाढ़ अपने अंतिम चरण में है और हम इस प्रकोप से बाहर निकल रहे हैं. यह एक राहत भरा अनुमान है कि अब बिहार में बाढ़ से स्थिति सामान्य हो रही है.

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चंपारण के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है. गोपालगंज में जहां तटबंध टूटा, वहां के दो कार्यपालक अभियंताओं को निलंबित किया गया है. इसके अलावा कनीय अभियंताओं पर भी, जहां लापरवाही दिखी, कार्रवाई की गई है. पूरी स्थिति की समीक्षा कर यह कदम उठाया गया है. आपदा के समय जीरो टॉलरेंस की नीति रखी जाती है, क्योंकि एक भी कोताही के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करके एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है.

अनंत सिंह और नीरज कुमार मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विवाद को सुलझाने का रास्ता निकला है और इस क्रम में जो बातें सामने आई हैं, उन्हें भी देखा जाएगा. ललन बाबू पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उनके माध्यम से जो बात सामने आई है, पार्टी उसका भी संज्ञान ले रही है. मामला सुलझाने का जिम्मा उन्हें दिया गया था और उन्होंने इसका प्रयास भी किया. जो बातें सामने आईं, उन्हें पार्टी स्तर पर रखा गया है. पार्टी को लग रहा है कि ललन बाबू के प्रयास से विवाद खत्म होने की ओर है. पार्टी के संज्ञान में सब कुछ है और वह आगे का निर्णय लेगी.

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ की स्थिति और उसके कारणों की चर्चा करते हुए बताया कि फरक्का जलसंधि को लेकर बिहार के साथ उचित हिस्सेदारी और बिहार के हक में बात नहीं हुई है. इसी लिहाज से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विषय को संवाद के जरिए लोगों के सामने रख रहे हैं.

रिपोर्ट: रजनीश

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More