SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दरभंगा दुष्कर्म मामला: पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण और उसके पिता समेत 3 को दबोचा

दरभंगा दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण और उसके पिता समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा किस परिस्थिति में युवक की बाइक पर बैठी थी.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 26, 2026, 10:40 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 10:51 AM IST
Image Credit: दरभंगा दुष्कर्म मामला (जी मीडिया)
Join

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवीण, उसके साथी सुमित और प्रवीण के पिता जामुन मांझी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है.

परीक्षा खत्म कर घर लौट रही थी पीड़िता
पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते बुधवार (23 सितंबर, 2026) को वह स्कूल से अपनी परीक्षा खत्म कर घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया. छात्रा उस युवक को पहले से पहचानती थी, इसलिए उसने विश्वास करके उसकी बात मान ली. दोनों युवकों ने इसी भरोसे का फायदा उठाया और छात्रा को बहला-फुसलाकर किसी दूसरे गांव ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की और मुख्य आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा किस परिस्थिति में युवक की बाइक पर बैठी थी.

युवक के ननिहाल में क्यों बिताई रात?
इसके साथ ही, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि घटना के बाद युवती ने युवक के ननिहाल में रात क्यों बिताई और वह उस युवक के साथ दरभंगा रेलवे स्टेशन तक क्यों पहुंची थी. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है साथ ही, दिए गए बयानों और प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर भी जांच करने में जुट गई है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES