App

दानापुर में पुलिस और STF का एक्शन, एनकाउंटर में मारे गए तीन अपराधी... थानाध्यक्ष को हाथ में लगी गोली

दानापुर में एनकाउंटर में 3 अपराधियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.अपराधियों ने उन पुलिस और STF पर फायरिंग की, इस दौरान जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधी मौके पर ही मारे गए.

दानापुर में पुलिस और STF का एक्शन, एनकाउंटर में मारे गए तीन अपराधी... थानाध्यक्ष को हाथ में लगी गोली
Image Credit: दानापुर- एनकाउंटर में 3 अपराधियों की घटनास्थल पर मौत (जी मीडिया)

दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे सिरपुर इलाके में आज सुबह-सुबह (6 नवंबर) पुलिस और एसटीएफ (STF) की एक संयुक्त टीम और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस गोलीबारी में तीन कुख्यात अपराधी मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि कई अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. इस मुठभेड़ के दौरान थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार के हाथ में भी गोली लगने की सूचना है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस का एक्शन

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गंगा नदी के दियारे और तटीय इलाके में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों का एक गिरोह किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुआ है. इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ और मनेर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सिरपुर के पास घेराबंदी अभियान शुरू किया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली

अपराधियों की तरफ से फायरिंग शुरू होने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस और अपराधी के बीच हुए मुठभेड़ में तीन अपराधियों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई. वहीं, कुछ अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद की हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ की घटना के बाद सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) और वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम फिलहाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखेगी. 

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More