SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली के महुआ में चक्रवाती तूफान का तांडव: सेकंड में दुकान का काउंटर ध्वस्त, CCTV में कैद हुई तबाही की खौफनाक तस्वीर

वैशाली के महुआ में चक्रवाती तूफान का तांडव देखने को मिल रहा है. महज कुछ ही सेकंड में दुकान का काउंटर ध्वस्त हो गया. वहीं, ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 27, 2026, 06:57 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 07:04 AM IST
Image Credit: वैशाली के महुआ में चक्रवाती तूफान का तांडव (जी मीडिया)
Join

वैशाली के महुआ से डराने वाली तस्वीर सामने आई है. चक्रवाती तूफान ने इलाके में जमकर तबाही मचाई है. तूफान की रफ्तार का अंदाजा CCTV फुटेज देख कर लगाया जा सकता है, जहां दुकान के अंदर घुसी तेज हवा ने महज कुछ ही सेकंड में पूरा सामान तहस-नहस कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज महुआ की एक दुकान का है. देख सकते हैं कि अचानक तेज हवा दुकान के अंदर दाखिल होती है, काउंटर पर रखा सामान हवा में उड़ने लगता है.

कुछ ही सेकंड में दुकान का काउंटर ध्वस्त
चिप्स, बिस्किट के पैकेट और करकट शेड तक हवा के साथ उड़ते नजर आ रहे हैं. दुकान के अंदर मौजूद युवक खुद को और सामान को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. लेकिन हवा का वेग इतना तेज है कि कुछ ही सेकंड में दुकान का काउंटर ध्वस्त हो जाता है. बताया जा रहा है कि वैशाली में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी, लेकिन देर शाम महुआ अनुमंडल में मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया.

तूफान की मार केले की फसल पर पड़ी
सबसे ज्यादा तबाही महुआ प्रखंड के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 9 में देखने को मिली. जहां दर्जनों घरों के करकट शेड उड़ गए. वहीं, अख्तियारपुर गांव में कई विशाल पेड़ और बिजली के पोल जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गए. इस कारण से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, तूफान की मार केले की फसल पर भी पड़ी है. किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है. हालांकी, राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES