SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में CPI का बड़ा प्रदर्शनः लोकभवन घेराव पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

पटना में CPI का बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है. वामदलों ने आज लोकभवन घेराव मार्च का ऐलान किया है. गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से यह मार्च शुरू होकर जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम से होते हुए लोकभवन की ओर जाएगा.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 28, 2026, 12:05 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 01:32 PM IST
Image Credit: पटना में CPI का लोकभवन घेराव मार्च (Zee Media)
Join

राजधानी पटना में आज (सोमवार, 28 सितंबर) को CPI का बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है. महंगाई, बेरोजगारी और बाढ़-सूखा के स्थायी समाधान जैसे मुद्दों को लेकर वामदलों के तमाम संगठनों ने आज लोकभवन घेराव मार्च का ऐलान किया है. पटना स्थित गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से यह मार्च शुरू होकर जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम से होते हुए लोकभवन की ओर जाएगा. इस मार्च में हजारों की संख्या में छात्र, किसान, मजदूर, और महिलाएं शामिल हुए हैं. वहीं, पटना पुलिस की ओर से भी काफी सख्त इंतजाम किए गए हैं. गोलंबर चौक के पास पुलिस ने मार्च को रोका तो प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए. 

पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के सड़क पर उतरने को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. मौके पर पटना SSP कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी वेस्ट संकेत कुमार, सिटी एसपी ईस्ट शैलजा समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. 

डाकबंगला चौराहे पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर भी नारेबाजी की. उधर, पुलिस ने डाकबंगला चौराहे से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यहां कई महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मी टांग-टांगकर मौके से ले जाते दिखे. 

वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. SIR के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर चुके हैं. इस कारण से पुलिस को इन्हें संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

 

SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

SIR के विरोध में कांग्रेस मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया. राजधानी पटना में जिला कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि SIR के नाम पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पार्टी इस मुद्दे पर लगातार विरोध जता रही है.

मेडिकल छात्र भी सड़क पर उतरे

दूसरी ओर बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे हैं. मेडिकल छात्रों ने करीब 95 प्रतिशत स्टूडेंट्स को फेल करने का आरोप लगाया है. छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है. 

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि यह पहला बैरिकेडिंग है और वे आगे डाकबंगला की बैरिकेडिंग भी तोड़कर राजभवन की ओर जाने की कोशिश करेंगे. प्रदर्शनकारियों के इस ऐलान के बाद प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मेडिकल छात्रों का समर्थन किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES