SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CM सम्राट का बक्सर दौराः आज आ रहे मुख्यमंत्री, भगवान वामन मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, देंगे करोड़ों का तोहफा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा बक्सर पहुंचेंगे और धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ विकास योजनाओं का जायजा लेंगे व स्थानीय लाभार्थियों से संवाद करेंगे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 23, 2026, 06:46 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 06:58 AM IST
Image Credit: CM सम्राट चौधरी का बक्सर दौरा आज (Zee Media)
Join

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (बुधवार, 23 सितंबर) बक्सर आने वाले हैं. मुख्यमंत्री यहां भगवान वामन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके साथ ही हजारों करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब दोपहर 12 बजे बक्सर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री सीधे बक्सर सेंट्रल जेल कैंपस स्थित वामन भगवान के मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे वामन भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे.

जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे

मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चुरमाणपुर पंचायत भवन पहुंचेंगे. चुरमाणपुर में मुख्यमंत्री का जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे. इस दौरान वे जीविका दीदियों से बातचीत करेंगे और उनके कार्यों तथा सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी लेंगे. इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेगे. इनमें विश्वामित्र पार्क की योजना प्रमुख बताई जा रही है.

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विश्वामित्र पार्क का शिलान्यास 3D के माध्यम से करेंगे. इसके साथ ही जिले से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बक्सर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे. यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद मुख्यमंत्री अहिरौली स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से आरा के लिए रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का बक्सर दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जा सके.

रिपोर्ट- अजय राय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES