SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट, फ्लाइट का रेट 41 हजार तक पहुंचा: छठ पूजा पर घर कैसे जाएंगे बिहारी?

छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों के टिकट के लिए भारी मारामारी देखी जा रही है. कई लोगों को कन्फर्म टिकट मिल गए हैं, वहीं बड़ी संख्या में यात्री अभी भी स्पेशल ट्रेनों पर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद उन्हें उनमें से किसी एक में टिकट मिल जाए. ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा के दौरान ट्रेन की टिकट और फ्लाइट के किराए की स्थिति क्या है?

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 07, 2026, 12:18 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 01:24 PM IST
Image Credit: छठ पूजा ट्रेन और फ्लाइट टिकट (AI Generated Image)
Join

छठ पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली और अन्य महानगरों से बिहार आने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी देखने को मिल रही है. खरना से पहले यानी 12 नवंबर को बिहार आने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी ट्रेनों में भारी वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली से पटना जाने वाली प्रमुख ट्रेनों- राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस समेत अन्य में स्लीपर और थर्ड AC क्लास में सीटें पूरी तरह फुल हैं या लंबी Waiting List चल रही है. पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट:

छठ पूजा तारीख-

कोलकाता से पटना आने वाली ट्रेनों का हाल

कोलकाता से पटना आने वाली ट्रेनों का हाल भी बेहाल है. कुंभा एक्सप्रेस, जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों में रिग्रेट है.

मुंबई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी हाल बेहाल

मुंबई से पटना के लिए चलने वाली ट्रेनों में 12 नवंबर को सीट अवेलेबल नहीं है. Vsg Patna exp में रिग्रेट शो हो रहा है. वहीं, Ltt Godda Exp और पाटलिपुत्र ट्रेन में भी रिग्रेट और वेटिंग लिस्ट है.

बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी हाल बेहाल

बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी स्थिति कुछ ऐसी ही देखने को मिल रही है. टिकट ना मिलने के कारण यात्री परेशान है.

दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट का भी देख लें हाल-

ट्रेनों में टिकट न मिलने के कारण जो यात्री फ्लाइट से सफर करने का सोच रहे हैं, उनकी जेब पर भी भारी बोझ पड़ रहा है. 12 नवंबर के आसपास दिल्ली (DEL) से पटना (PAT) के लिए उड़ानों के किराए आसमान छू रहे हैं. उड़ानों के किराए  ₹17,000 से लेकर ₹41,000 और उससे भी अधिक तक पहुंच चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES