SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली-छठ का बिहार को स्पेशल गिफ्ट! केंद्र सरकार ने जारी किए 1,08,45,00,00,000 रुपए, CM सम्राट ने PM मोदी को कहा- 'Thank You'

दीपावली और छठ पर्व का स्पेशल गिफ्ट बिहार सरकार को केंद्र सरकार ने 7 नवंबर शनिवार को दिया है. केंद्र सरकार ने 10,845 करोड़ रुपए की अग्रिम कर किस्त जारी कर दी है. इस पर सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का आभार जताया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 07, 2026, 05:25 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 07:23 PM IST
Image Credit: दिवाली-छठ पर बिहार को केंद्र से बड़ा तोहफा, 10,845 करोड़ रुपए की राशि जारी (Photo-AI)
Join

केंद्र सरकार ने त्योहारों के मौसम में बिहार को बड़ी सौगात दी है. दीपावली और छठ का विशेष उपहार के तौर पर मोदी सरकार ने 10,845 करोड़ रुपए की अग्रिम किस्त जारी की है. केंद्र सरकार की तरफ से मिले इस सौगात की खुशी को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया.

सीएम सम्राट चौधरी ने जताया पीएम और वित्त मंत्री का धन्यवाद

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिहार को बड़ी सौगात! दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 10,845 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है. इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार और धन्यवाद!

उन्होंने आगे लिखा कि त्योहारों से पहले मिली यह राशि राज्य की आवश्यक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को गति देने में सहायक होगी. इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को नई मजबूती मिलेगी. केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. यह सहयोग विकसित और समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

बिहार को बड़ी सौगात, केंद्र सरकार का हार्दिक आभार: सांसद विवेक ठाकुर

वहीं, नवादा से सांसद विवेक ठाकुर ने भी पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि बिहार को बड़ी सौगात, केंद्र सरकार का हार्दिक आभार! दीपावली एवं छठ महापर्व से पूर्व बिहार को 10,845 करोड़ रुपए की कर हस्तांतरण राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार और धन्यवाद.

सांसद विवेक ठाकुर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि यह राशि बिहार की विकास योजनाओं को गति देने, जनकल्याणकारी कार्यों को सशक्त बनाने और राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी. केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से बिहार विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 'बिहारियों को कुछ आता जाता नहीं', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस प्रभारी का दिव्य ज्ञान आया सामने

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES