SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चिराग पासवान के जन्मदिन पर LJP(R) कार्यालय में जश्न, PM मोदी ने भी दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से ही पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 31, 2026, 11:51 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 12:34 PM IST
Image Credit: चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री
Join

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आज जन्मदिन है. सुबह से ही पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही हाथों में गुलदस्ता और टॉफी लेकर चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई देने पहुंच रहे हैं. इस मौके पर पार्टी कार्यालय को पूरी तरह से सजाया गया है. कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

PM को दिया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पिता रामविलास पासवान को याद किया. चिराग पासवान ने अपनी मां, परिवार और पार्टी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने पत्र लिखकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पार्टी में उनके नेतृत्व के साथ-साथ मंत्रिमंडल में किए गए कार्यों की सराहना की. इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी आभार जताया.

ये भी पढ़ें: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की किस्त, सीएम सम्राट चौधरी ने आय बढ़ाने को लेकर बताई योजना

जनता को बताया अपनी बड़ी ताकत

चिराग पासवान ने कहा कि उनका संकल्प 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' है. प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए विकसित बिहार का निर्माण जरूरी है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का साथ और पिता का आशीर्वाद हमेशा उनकी ताकत बना रहा है. चिराग ने हाजीपुर की जनता को अपने राजनीतिक सफर और व्यक्तित्व के विस्तार का आधार बताते हुए कहा कि उनकी चिंताएं और आशीर्वाद हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेंगे.

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह

चिराग पासवान के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने चिराग पासवान को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से एक ही झंडे और एक ही नेतृत्व के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने चिराग पासवान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. संजय पासवान ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी बिहार के साथ-साथ पूरे देश में अपना परचम लहराएगी और लगातार उन्नति करेगी. वहीं, इस बार चिराग पासवान का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाने की तैयारी है. बिहार के सभी जिलों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होंगे.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES