App

दमोह दुष्कर्म केस: घर से खेलने निकली 14 साल की बच्ची, देर रात लौटी तो परिजनों को सुनाई आपबीती

दमोह जिले में मुस्लिम युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है.

दमोह दुष्कर्म केस: घर से खेलने निकली 14 साल की बच्ची, देर रात लौटी तो परिजनों को सुनाई आपबीती
Image Credit: ZEE NEWS

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बीते 28 अक्टूबर की रात को एक दलित परिवार की 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

दरअसल, यह मामला जिले के हटा इलाके का बताया जा रहा है. जहां 28 अक्टूबर को एक 14 साल की नाबालिग घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वह रात होने तक भी घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने नाबालिग की हर जगह खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

देर रात जब नाबालिग बदहवास हालत घर वापस आई. उसके बाद उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए. पीड़िता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर जब पहुंची तो फैजान खान नाम के शख्स ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया. उसके बाद उसे ईदगाह के पास लेकर गया. जहां पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

जान से मारने की धमकी भी दी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि डराया धमकाया और किसी से घटना के बारे में चर्चा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं नाबालिग के परिजनों ने पहले लोकलाज के डर से शांत रहे लेकिन बाद में उन्होंने कदम उठा. इसके बारे में उन्होंने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से बात की.

पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचा हिंदू संगठन

इसके बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ पीड़िता समेत उसके परिवार को हटा पुलिस थाने लेकर पहुंचे. जहां पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए महिला अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज की. मामला ज्यादा गंभीर होने के चलते एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपी फैजान की तलाश शुरू की. महज 24 घंटे के अंदर आरोपी फैजान खान को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ

पुलिस ने आरोपी फैजान खान से गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस वारदात के बाद हटा इलाके में अंदरूनी तनाव फैल रहा था. लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा तो लोगों का गुस्सा कम हुआ. वहीं बजरंगदल ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है.

महज 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने वाले आरोपी फैजान खान को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि हटा का रहने वाला एक फैजान खान ने लड़की को जबरजस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाकर ईदगाह के पास सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया था.

किन धाराओं में मामला किया दर्ज?

मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत ही पीड़िता के बयान के आधार पर निरीक्षक रचना मिश्रा के द्वारा FIR दर्ज कराई गई. जहां अपराध क्रमांक 553/26 धारा 137(2), 65(1), 64(2)m, 353, BNS, 3/4, 5L/6 POCSO Act, 31WI32VA32V SC/ST का मामला पंजीबद्ध किया गया है. आरोपी फैजान खान पिता मोहम्मद फरीद खान उर्फ पप्पू उम्र करीब 22 साल निवासी हटा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

क्या बोले बजरंग दल के कार्यकर्ता?

बजरंग दल के कार्यकर्ता बबलू राय ने बताया कि संगठन से पीड़ित परिवार ने आकर मुलाकात की. उन्होंने सूचना दी थी की हमारी बच्ची के साथ किसी फैजान खान ने गलत काम किया है. उसके बाद हम लोग तुरंत पीड़ित परिवार के साथ हटा थाने पहुंचे. जहां पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए FIR दर्ज कर ली है.

(रिपोर्टः महेंद्र दुबे, दमोह)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More