अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार करना अनंत सिंह को पड़ा महंगा, इस मामले में दर्ज हो गई एफआईआर
Bihar MLC Election: बिहार में MLC चुनाव के बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह की गतिविधियों से सियासी हलचल तेज हो गई है. रोड शो के दौरान NH-31 पर जेसीबी मशीनों के कारण जाम लगने के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.
Anant Singh: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के रोड शो को लेकर विवाद सामने आया है. चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावीत होने को लेकर वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने और आचार संहिता का पान करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
NH-31 पर जेसीबी से लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेडीयू विधायक अनंत सिंह और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के रोड शो में NH-31 पर जेसीबी मशीनों के इस्तेमाल को लेकर भी मामला सामने आया. दरअसल रोड शो में जेसीबी मशीनें सड़क पर खड़े कर देने से रोड पर जाम लग गया. इस जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करने पड़ा. इस जाम को हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्त करना पड़ा. इसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की.
ये भी पढ़ें: मनेर में अपराधियों का तांडव, प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, इलाज के दौरान संजीत कुमार की मौत
तीन प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जबकि एक प्राथमिकी मोकामा में दर्ज हुई है. इस तरह कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस अब संबंधित घटनाओं और शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. MLC चुनाव में प्रशासन की कोशिश है कि चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का पालन हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
डांडिया नाइट्स में अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह ने मांगे वोट
वहीं कल जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना में आयोजित डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से ही जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील कर दी. अनंत सिंह अपनी ही पार्टी जेडीयू के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं. अब सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच से अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार करने के बाद बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है.
रिपोर्ट: चंदन राय