SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जुर्म बस इतना था कि थाने ले आए थे भैंस', मोतिहारी में बुजुर्ग को थानेदार ने लाठी-जूतों से पीटा! एसपी ने मांगी जांच रिपोर्ट

मोतिहारी में पिछले दिनों अपनी भैंस लेकर कोटवा थाना पर जाने वाले बुजुर्ग रामाधार सहनी की बुरी तरह से पिटाई की गई है. बुजुर्ग की गलती बस इतनी थी कि वो अपने घायल भैंस को लेकर न्याय की गुहार लगाने कोटवा थाना पर पहुंच गए थे. पिटाई करने का आरोप कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पर लगा है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 17, 2026, 09:21 IST | Updated: Nov 17, 2026, 09:38 IST
Image Credit: भैंस की शिकायत करने पहुंचे बुजुर्ग को थानेदार ने लाठी-जूतों से पीटा! (Z News)
Join

मोतिहारी में भैंस लेकर थाने पर पहुंचने वाले बुजुर्ग रामाधार सहनी आज जख्मी हैं. जख्मी रामाधार सहनी का इलाज चल रहा है. रामाधार सहनी के शरीर पर तब कोई जख्म नहीं था, जब वह भैंस लेकर कोटवा थाने पर अपनी बहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने पहुंचे थे. पर जब मीडिया में भैंस वाली खबर सुर्खियों में आई, तो उसके बाद बुजुर्ग रामाधार सहनी की बहू के पक्ष की तरफ से कोटवा थाने में एक आवेदन दिया गया. इसके बाद बुजुर्ग रामाधार सहनी को कोटवा थाने पर लाया गया. रामाधार सहनी के पुत्र की मानें, तो बुजुर्ग रामाधार सहनी की पिटाई थाने पर की गई. हालांकि, अगर यह आरोप सच है, तो यह मोतिहारी पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं.

क्या है मामला? जानिए

मामला कोटवा थाने का है, जहां एक बुजुर्ग अपनी भैंस की पिटाई का मामला लेकर थाने पहुंचे थे. इसके बाद पशु क्रूरता के इस मामले की खबर मीडिया ने प्रमुखता से चलाई. खबर का चलना कोटवा थानेदार को नागवार गुजरा. आरोप है कि थानेदार ने बुजुर्ग पीड़ित को छठ घाट के दिन ही उठाया, दिन भर थाने में रखा और पिटाई की. शाम में यह हिदायत देते हुए छोड़ा कि अब थाने में भैंस लेकर तो नहीं पहुंचोगे.

इस मामले में घायल पीड़ित के निजी नर्सिंग होम में इलाज का वीडियो उनके पुत्र ने जारी करते हुए आरोप लगाया है कि कझिया निवासी उनके पिता रामाधार सहनी को रविवार को कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार थाने लाए थे. पीड़ित ने इलाज के दौरान अस्पताल में बताया कि कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मेरे घर से उठाकर पिताजी को थाने लाए थे. थाने में लाठी और जूतों से पीटकर पिताजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

दरअसल, यह पहला मामला नहीं है जब कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पर पिटाई करने का आरोप लगा हो. पूर्व में कोटवा थाने से जेल भेजे गए एक शराब कारोबारी की 4 दिन बाद ही जेल से सदर अस्पताल भेजे जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई थी, तब भी कोटवा थानाध्यक्ष पर पिटाई का आरोप लगा था. कोटवा पुलिस की थाना क्षेत्र में दशहरा के दौरान भी सादे लिबास में एक सब्जी व्यवसायी का कॉलर पकड़कर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने जांच का दिया आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ जितेश पांडेय को मामले की जांच कर 17 नवंबर मंगलवार शाम तक रिपोर्ट देने का सख्त निर्देश दिया है.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

यह भी पढ़ें: सास-बहू की लड़ाई में पिस गई भैंस! मोतिहारी में जख्मी बेजुबान को लेकर थाने पहुंचा बुजुर्ग, माथा पकड़कर बैठ गई पुलिस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES