App

बीपीएसएससी भर्ती 2026: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर शुरू हो गया आवेदन, इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और पुलिसिया स्टाइल पसंद है तो यह जॉब आपके लिए परफेक्ट है. तो फिर देर किस बात की... फटाफट आवेदन कीजिए और अपना भाग्य आजमाइए.

बीपीएसएससी भर्ती 2026: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर शुरू हो गया आवेदन, इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म
Image Credit: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका (AI Image)

पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. जारी 65 रिक्तियों में अनारक्षित/सामान्य के 27, अनुसूचित जाति (एससी) के 10, अनुसूचित जनजाति (एसटी) का 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 11, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 8, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 6 और पिछड़ा वर्ग महिला के 2 पद शामिल हैं.
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है और 10 अक्टूबर तक अप्लाई किया जा सकता है.

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या इससे समकक्ष योग्यता होना चाहिए. आवेदकों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद चयनित प्रत्याशियों की सैलरी लेवल-6 के तहत प्रति माह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा.

रिपोर्ट: IANS

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sunil Mishra

Sunil Mishra

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More