SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाय रे किस्मत... जान बचाएं या बाइक: पटना में पलटी नाव, फिर जो हुआ...वो लोगों के जेहन बस गया!

बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पलट जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि नाव पलट जाने के बाद भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, इस घटना ने लोगों के जेहन में डर समा दिया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 08, 2026, 05:56 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 11:34 PM IST
Image Credit: पटना के बख्तियारपुर में ओवरलोडिंग के कारण पलटी नाव (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

हाय रे किस्मत... जान बचाएं या बाइक, जो खरीदी है खून-पसीने से...! जी हां, यह लाइन बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में नाव डूबने के वायरल वीडियो पर सटीक बैठती है. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और तीनों बाइकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पूरी घटना के बारे में.

ओवरलोडिंग के कारण पलटी नाव
दरअसल, पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर दियारा में 7 अक्टूबर, 2026 दिन बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पलट जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. राहत की बात यह रही कि पानी कम होने के कारण नाव पलटने के बावजूद कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.

ग्रामीणों ने नाव को भी खींचकर बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार, रूपस महाजी क्षेत्र में बाढ़ के पानी के बीच एक छोटी नाव पर तीन बाइकें लादकर कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे. नाव जैसे ही खुली, ओवरलोडिंग के कारण डगमगाने लगी. तट से कुछ ही दूरी पर जाकर नाव पलट गई, जिससे तीनों बाइकें पानी में गिर गईं. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर तीनों बाइकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मौके पर बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने नाव को भी खींचकर बाहर निकाला.

ओवरलोडिंग के साए में सफर
बता दें कि बख्तियारपुर के गयासपुर घाट पर भी कई नावों से ओवरलोडिंग कर गंगा नदी पार कराई जाती है, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है. इस हादसे के बाद एक बार फिर दियारा इलाके में नावों पर होने वाली खतरनाक ओवरलोडिंग उजागर हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बख्तियारपुर के गयासपुर घाट समेत कई जगहों पर रोजाना क्षमता से अधिक बाइक और सवारियों को नाव पर लादकर गंगा पार कराया जाता है.

रिपोर्ट: चंदन राय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES