SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनावः नामांकन के पहले दिन बीजेपी ने घोषित किए अपने चारों उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट

बिहार MLC चुनाव में बीजेपी ने आज (29 सितंबर) अपने हिस्से की चारों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. पार्टी ने इस चुनाव में अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है. जेडीयू की ओर से चार कैंडिडेट पहले ही घोषित कर दिए गए थे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 29, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 01:58 PM IST
Image Credit: बिहार MLC चुनावः बीजेपी ने घोषित किए अपने चारों उम्मीदवार (File Photo- Zee Media)
Join

बिहार में MLC की 8 सीटों पर हो रहे चुनाव में आज (29 सितंबर) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन के पहले ही दिन बीजेपी ने अपने हिस्से की चारों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. पार्टी ने इस चुनाव में अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है. पार्टी ने मौजूदा एमएलसी नवल किशोर यादव, एनके यादव और सर्वेश कुमार को एक बार फिर से मौका दिया है. वहीं, नरेंद्र प्रसाद सिंह भी एमएलसी रह चुके हैं. उन्हें एक बार फिर से टिकट दिया गया है. 

बीजेपी ने कहां से किसे दिया टिकट?

पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा MLC नवल किशोर यादव को फिर उम्मीदवार बनाया गया है. वह लगातार छठी जीत हासिल करने के लिए मैदान में हैं. इसी तरह से कोसी स्नातक सीट से मौजूदा MLC डॉ. एनके यादव को फिर से मौका मिला है. एनके यादव की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी. दरभंगा स्नातक सीट से मौजूदा MLC सर्वेश कुमार को टिकट दिया गया है. 2020 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर वे नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ गए थे और जीत हासिल की थी. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व MLC नरेंद्र प्रसाद सिंह टिकट पाने में कामयाब रहे. वह 2008 में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 2020 में उन्हें हार सामना करना पड़ा था.

जेडीयू के उम्मीदवार देखिए

वहीं, चार सीटों जेडीयू पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है. पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने सिटिंग एलएलसी नीरज कुमार को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. हालांकि, नीरज कुमार के विरोध में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का खुला समर्थन कर दिया है. इससे इस सीट पर मुकाबला बड़ा दिलचस्प हो गया है. वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू ने अपने प्रवक्ता अभिषेक झा को टिकट दिया है. सारण शिक्षक क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को टिकट मिला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES