Bihar Weather: दशहरा पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. आज 20 अक्टूबर को राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा. आज दशहरा के दिन बारिश और आंधी की कोई आशंका नहीं है. दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के साथ मौसम सुहावना रहेगा.
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है. वहीं, 20 अक्टूबर को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है. आने वाले 25 अक्टूबर तक बिहार के किसी भी जिले में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसके अलावा आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात की भी आशंका नहीं है. आइए जानते हैं आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम.
आज का मौसम
पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज 20 अक्टूबर को बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने वाला है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज दशहरा के दिन लोगों को खराब मौसम का सामना नहीं करना पड़ेगा. लोग आसानी से दुर्गापूजा पंडालों में घूम सकते हैं और रावण दहन का आनंद ले सकते हैं. दिन के समय तेज धूप और उमस रहेगी, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो जाएगा. ऐसे में लोग आराम से दशहरा का आनंद ले सकेंगे.
पटना में शुष्क रहेगा मौसम
आज राजधानी पटना में भी मौसम शुष्क रहेगा. दिन के समय मौसम थोड़ा गर्म रहेगा, जबकि रात में तापमान में गिरावट आने से लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. पटना में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, गया में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा कैमूर में पारा 32 से 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जहानाबाद और बेगूसराय में भी दिन के समय गर्मी महसूस हो सकती है.
आज का तापमान
आज पूरे बिहार में अधिकतम तापमान लगभग 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कुल मिलाकर आज बिहार में मौसम मिला-जुला रहेगा. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा.