SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Weather: बिहार में 5 अक्टूबर तक बारिश पर ब्रेक, दोपहर में उमस... सुबह-शाम लग रही ठंड

Bihar aaj ka mausam: मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, बिहार में 5 अक्टूबर तक बारिश पर ब्रेक रहने वाला है. इसके बाद फिर 6 अक्टूबर से राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 03, 2026, 08:17 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 06:18 PM IST
Image Credit: Bihar Weather: बिहार में 5 अक्टूबर तक बारिश पर ब्रेक (AI Generated Image)
Join

Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बीच अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को बिहार के किसी भी जिले में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. राज्य के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से साफ धूप निकल रही है. इसके कारण दिन के समय हल्की गर्मी और उमस का एहसास बना हुआ है. साथ ही, सुबह और शाम के समय राज्य में गुलाबी ठंड भी महसूस होने लगी है.

राज्य में बारिश होगी या नहीं?
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज से लेकर 5 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है. लेकिन, 6 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

आज कैसा रहेगा राज्य का तापमान?
राज्य में आज के तापमान की बात करें तो राजधानी पटना सहित दक्षिण-मध्य बिहार के इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 

साथ ही, मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और समस्तीपुर में भी तापमान की यही स्थिति बनी रहेगी, जहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और सहरसा में तापमान थोड़ा अधिक, 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जानें की संभावना है.

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी का नया तरीका: न OTP, न कॉल, न लिंक पर क्लिक...फिर भी व्यवसायी के खाते से उड़ गए 5.86 लाख, 14 बार हुआ ट्रांजेक्शन

सर्दियों के आने की आहट होगी शुरू!
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज राज्य में बारिश होने की संभावना न के बराबर है. ऐसे में आप बिना कुछ सोचे अपने घर से बाहर निकल सकते हैं. बारिश न होने के कारण सबसे अधिक राहत किसानों को मिलेगी. हालांकि, आने वाले कुछ दिनों बाद तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे राज्य में सर्दियों के आगमन की आहट शुरू हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES