App

बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका: जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए जेडीयू विधायक अनंत सिंह

जदयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान दोनों नेता एक साथ नजर आए. ध्यान दीजिएगा कि जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी हैं.

बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका: जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए जेडीयू विधायक अनंत सिंह
Image Credit: अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए (Z- News)

बिहार की राजनीति से धमाकेदार खबर सामने आ रही है. सोमवार को सत्तारूढ़ एनडीए के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह की पैंतरेबाजी से राजनीतिक पंडित भी चकित रह गए. अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए. यह जनता दल यूनाइटेड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अनुज सिंह, जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी हैं और अनंत सिंह विधान परिषद चुनाव में उन्हीं का समर्थन कर रहे हैं.

'अनुज कुमार सिंह के लिए हम वोट मांगेंगे और प्रचार करेंगे'
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू अनंत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस दौरान कहा कि 1 अक्टूबर, 2026 को अनुज कुमार सिंह का नामांकन है. इनके नामांकन को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं और इसके बाद हम पूरे इलाके में चुनाव प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे.

'हमारा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला'
उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और पार्टी हमको कुछ नहीं बोली है. हमारा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला है, क्योंकि उसने मेरा विरोध किया था, इसलिए हम उसके चुनाव में विरोध करेंगे. हमको उससे कोई मतलब नहीं है कि कौन लड़ रहा है, कौन क्या किया है? हम अनुज कुमार सिंह का पूरी तरह समर्थन करेंगे.

'नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया, क्या कार्रवाई हुई?'
वहीं, जब मीडिया ने जदयू विधायक अनंत सिंह से पार्टी की होने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नीरज हमारा विरोध किया, क्या नीरज कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई? नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया, क्या पार्टी ने नीरज के खिलाफ कोई कार्रवाई किया?

पटना स्नातक सीट पर जदयू बनाम जन सुराज
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के पटना स्नातक से उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह मौजूद थे. यह जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 1 तारीख को नॉमिनेशन करेंगे, आप लोग के लिए और हमें समर्थन कीजिए.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More