App

बिहार की 2 तस्वीरें, कई सियासी मायने: एक तरफ नीतीश का नीरज को समर्थन पत्र, दूसरी ओर अनंत सिंह का बागी तेवर!

बिहार की राजनीतिक गलियारे से 3 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने इस बात की तस्कीद कर दी की जदयू से अनंत सिंह बगावत कर चुके हैं! जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एमलएलसी चुनाव के लिए अपना समर्थन पत्र सौंपा. वहीं, कुछ दिन पहले अनंत सिंह की भी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह जनसुराज के प्रत्याशी के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं.

बिहार की 2 तस्वीरें, कई सियासी मायने: एक तरफ नीतीश का नीरज को समर्थन पत्र, दूसरी ओर अनंत सिंह का बागी तेवर!
Image Credit: बिहार में इन 2 तस्वीरों से चढ़ा सियासी पारा (Photo-AI)

बिहार की सियासत में इन दिनों दो तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है, जिसने राजनीतिक पारे को चरम पर पहुंचा दिया है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर किन दो तस्वीरों की बात हम कर रहे हैं और उसके क्या मायने हैं? तो बात कुछ यूं है कि बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एमएलसी चुनाव (MLC) को लेकर सूबे की सियासत में जबरदस्त मोड़ आ गया है, क्योंकि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जदयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी को बागी तेवर दिखाते हुए जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया. वहीं, जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया. अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया, जिसने इस बात पर मुहर लगा दी कि पूरी जदयू नीरज कुमार के साथ है.

अब बात करते हैं, उन दोनों तस्वीरों की, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों तक सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. जिन्होंने पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को सिर्फ उम्मीदवारों की लड़ाई से बढ़ाकर प्रतिष्ठा और वर्चस्व की जंग बना दिया है. चलिए दोनों तस्वीरों की अहमियत को समझते हैं.

पहली तस्वीर
इस तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अपने बेहद करीबी नेता नीरज कुमार को चुनावी समर्थन पत्र सौंपते नजर रहे हैं. चेहरे पर सधी हुई मुस्कान और हाथों में पत्र, जो यह साफ संकेत दे रही है कि जदयू किसी भी हाल में अपने उम्मीदवार नीरज कुमार के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है. नीतीश कुमार ने नीरज कुमार पर भरोसा जताकर यह मैसेज देने की कोशिश की है कि एनडीए की तरफ से मैदान में वही एकमात्र चेहरा हैं.

इस तस्वीर को जदयू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट किया और लिखा कि जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 के लिए नीरज कुमार को NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार होने का प्रपत्र प्रदान किया. इस अवसर पर नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को शुभकामनाएं दीं और पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया.

अब चलिए दूसरी तस्वीर की बात करते हैं और समझते हैं कि आखिर इसके क्या मायने हैं. जो पूरी जदयू को बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में असहज महसूस करवा रही है.

दूसरी तस्वीर
दूसरी तस्वीर मोकामा के बाहुबली नेता और जदयू विधायक अनंत सिंह यानी छोटे सरकार की है. इस तस्वीर में वह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह को माला पहनाकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. साथ ही उनका खुलकर समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं. जो अपनी ही पार्टी जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जाकर अनंत सिंह का यह रुख सीधे तौर पर बगावत को बयां कर रहा है.

ध्यान देने वाली बात ये हैं कि अनंत सिंह की ये तस्वीर जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार के नामांकन के वक्त की है. उनके नामांकन में अनंत सिंह खुद शामिल हुए थे और गाड़ियों का एक काफिला भी निकाला था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि अनुज कुमार सिंह की जीत होगी, बाकी सभी प्रत्याशियों की हार होगी. इतना ही नहीं उन्होंने नीरज कुमार को हराने की भी बात कही. इसका सीधा सा मतलब हुआ कि अनंत सिंह ने नीरज कुमार को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More