SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार पंचायत चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया देरी का कारण, HC ने मांगा भी जवाब

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है. समय पर चुनाव कराने के लिए मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. वहीं, मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कहा कि अभी परिसीमन का काम चल रहा है. इसके पूरे होते ही चुनाव तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 11, 2026, 02:53 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 03:29 PM IST
Image Credit: कब होंगे बिहार पंचायत चुनाव? मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया देरी का कारण (File Photo- ANI)
Join

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है. 2026 के अंत में मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल खत्म होना है, लेकिन चुनाव की तैयारियों पर अभी तक कोई काम नहीं हो रहा है. समय पर चुनाव कराने की मांग को लेकर मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है, जिस पर गुरुवार (10 सितंबर) को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है. इस बीच बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव कब होंगे? इसको लेकर जवाब दिया है.

परिसीमन के बाद होगा चुनाव- मंत्री दीपक

मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि फिलहाल परिसीमन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से चुनाव में देरी हो रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होगी, चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. चुनाव की तारीख को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग का काम है और परिसीमन की प्रक्रिया भी आयोग की ओर से ही की जा रही है. उन्होंने कहा कि एक बार परिसीमन पूरा होने के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग ही चुनाव की आधिकारिक तारीखों का ऐलान तय करेगा.

हाईकोर्ट में पहुंच गया है मामला

वहीं, इस मामले में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करके दोनों से हलफनामा दाखिल कर पंचायत चुनाव की मौजूदा स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि चुनाव की घोषणा में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें संवैधानिक संस्थाओं के चुनाव समय पर कराने का आदेश दिया गया है.

परिसीमन के बाद ही चुनाव संभव!

फिलहाल, पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन का काम चल रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग सभी जिलों में नई सीमाएं तय करने का काम आगे बढ़ा रहा है. परिसीमन के बाद ही आरक्षण की स्थिति साफ हो पाएगी. इसके बाद एससी, एसटी, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटों का नया कोटा तय किया जाएगा. आरक्षण तय होने के बाद नई वोटर लिस्ट बनाई जाएगी और वोटिंग सेंटर तय किए जाएंगे. इस पूरी प्रक्रिया में कुछ महीनों का समय लग सकता है, जिससे समय पर चुनाव होने पर सस्पेंस बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES