भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बिहार MLC चुनाव: एनडीए ने किया सभी 8 सीटों पर जीत का दावा, इंडी गठबंधन की रैली पर साधा निशाना

बिहार MLC चुनाव: एनडीए ने किया सभी 8 सीटों पर जीत का दावा, इंडी गठबंधन की रैली पर साधा निशाना

बिहार MLC चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को खत्म हो गया. वहीं, अब 27 अक्टूबर को नतीजे सामने आएंगे. इससे पहले एनडीए ने सभी 8 सीटों पर जीत का दावा किया है. साथ ही, इंडी गठबंधन की रैली पर निशाना भी साधा है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 01:44 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 01:57 PM IST
joinshare
बिहार MLC चुनाव: एनडीए ने किया सभी 8 सीटों पर जीत का दावा, इंडी गठबंधन की रैली पर साधा निशाना
Image Credit: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (फाइल फोटो)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

    3

    मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    4

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    5

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार में विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडी गठबंधन की रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत का भरोसा जताया है. वहीं, दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर व्यापारियों की चिंताओं का समर्थन करते हुए नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बात करते हुए बिहार एमएलसी चुनावों में एनडीए की शानदार जीत का दावा किया है.

    'सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगा'

    उन्होंने कहा कि गठबंधन को पूरा विश्वास है कि वह सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगा. एनडीए इनमें से तीन सीटें पहले ही जीत चुका है. यदि निर्दलीय उम्मीदवार को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह संख्या चार हो जाती है. उन्होंने कहा कि गठबंधन को चुनाव में बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. यदि एनडीए सभी आठ सीटें जीतने में सफल रहता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा. सरावगी ने यह भी कहा कि इन चुनावों में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं की अहम भूमिका है. उनकी समस्याओं और चिंताओं को दूर करने के लिए गठबंधन ने पूरी ईमानदारी से काम किया है.

    'मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा'

    वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी एमएलसी चुनावों में एनडीए की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि गठबंधन ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है और मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है. राजीव रंजन ने कहा कि मतदाताओं ने पिछले 20 वर्षों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों का श्रेय एनडीए को दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से कम समय में किए गए कार्यों को भी सकारात्मक माहौल का कारण बताया.

    इंडी गठबंधन की रैली पर क्या बोले संजय सरवगी?

    दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडी गठबंधन की रैली को लेकर भी बिहार के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) की ओर से राहुल गांधी को लिखे गए पत्र और रैली स्थगित करने की मांग को जायज ठहराया. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. त्योहारों के मौसम में व्यापारी सालभर के नुकसान की भरपाई करने की उम्मीद रखते हैं. ऐसे समय में रामलीला मैदान में रैली आयोजित होने से करीब 10,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है.

    श्याम रजक ने भी दी प्रतिक्रिया

    जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल, कार्यकर्ता और नागरिक को रैली, धरना तथा विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन ये सभी गतिविधियां निर्धारित समय-सीमा और कानून के दायरे में होनी चाहिए. साथ ही यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि आम जनता को परेशानी न हो.

    यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव: अनंत सिंह के इन 10 बयानों ने लूट ली पूरी महफिल

    उन्होंने कहा कि नवंबर का महीना त्योहारों के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों का कारोबार काफी अहम होता है. सीटीआई ने व्यापार में संभावित बाधा से बचने के लिए रैली को कुछ दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया है. लोग आमतौर पर उन इलाकों में जाने से बचते हैं, जहां रैलियां या विरोध-प्रदर्शन हो रहे होते हैं.

    श्याम रजक ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कोई गंभीर नेता नहीं मानता. तेजस्वी विधानसभा, सड़कों, जनहित के मुद्दों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय नजर नहीं आते. नेता लगातार सार्वजनिक जीवन से दूर रहता है और कभी-कभार ही सामने आता है.

    -आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Bihar MLC election 2026