SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनाव: BJP ने 4 सीटों पर तय किए प्रत्याशी, देखें संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

NDA के सीट बंटवारे के तहत चार सीटों पर BJP और चार सीटों पर JDU चुनाव लड़ रही है. जेडीयू की ओर से अपने हिस्से की चारो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं. अब बीजेपी की संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ चुकी है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 27, 2026, 08:56 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 09:50 AM IST
Image Credit: बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर उतारे अपने कैंडिडेट (Zee Media)
Join

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी अखाड़ा सज चुका है. राजद ने 6 सीटों, जेडीयू ने 4 सीटों और जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. अब बीजेपी की ओर से भी 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी ने अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है. मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव और एनके यादव पर एक बार फिर मौका मिल सकता है. इसके अलावा दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भी पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया गया है.

BJP के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा MLC नवल किशोर यादव को फिर उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है. इसी तरह से कोसी स्नातक सीट से मौजूदा MLC डॉ. एनके यादव का नाम भी फिर से तय बताया जा रहा है. वहीं, दरभंगा स्नातक सीट से मौजूदा MLC सर्वेश कुमार को टिकट मिल सकता है. पिछली बार वह निर्दलीय चुनाव जीतकर उच्च सदन पहुंचे थे. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व MLC नरेंद्र प्रसाद सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार भाजपा की कोर कमेटी ने चारों सीटों पर तय उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेज दी है. केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद ही कैंडिडेट के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी.

नवल किशोर रचेंगे इतिहास

अगर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से इस लिस्ट को सहमति मिल गई तो पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा MLC नवल किशोर यादव लगातार छठी बार मैदान में होंगे. वह दो बार भाजपा से एमएलसी बने. उससे पहले एक बार आरजेडी और दो बार निर्दलीय जीतकर सदन पहुंचे थे. कोसी स्नातक सीट से MLC एनके यादव की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी. वहीं, दरभंगा स्नातक सीट से मौजूदा MLC सर्वेश कुमार भी कभी भाजपाई हुआ करते थे. 2020 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर वे नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ गए थे और जीत हासिल की थी. तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 2008 में जीत हासिल की थी. 2020 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES