App

कोसी स्नातक सीट ने रख ली BJP की लाज: एनके यादव को जनता ने दिया विजयश्री का आशीर्वाद, बोले- यह कार्यकर्ताओं की जीत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार एन.के. यादव ने अपनीजीत का श्रेय सभी स्नातक मतदाता और कार्यकर्ताओं दिया. उन्होंने कहा कि मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देता हूं कि आपने तीसरी बार मुझ पर विश्वास किया.

कोसी स्नातक सीट ने रख ली BJP की लाज: एनके यादव को जनता ने दिया विजयश्री का आशीर्वाद, बोले- यह कार्यकर्ताओं की जीत
Image Credit: कोसी स्नातक सीट से जीते बीजेपी के एनके यादव (वीडियो ग्रैब)

बिहार की कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एनके यादव ने जीत दर्ज की. जीत हासिल करने के बाद एनके यादव ने इस जीत का श्रेय मतदाताओं को दिया है. एनके यादव ने कहा कि जीत का श्रेय सभी स्नातक मतदाता और हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है. मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देता हूं कि आपने तीसरी बार मुझ पर विश्वास किया. एनके यादव की जीत पर बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी.

संजय सरावगी ने दी बधाई

उन्होंने लिखा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन. के. यादव को शानदार विजय पर धाई एवं शुभकामनाएं. आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं. इस विजय के लिए सभी मतदाताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार. बिहार भाजपा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-एनडीए उम्मीदवार के रूप में विजय प्राप्त करने पर डॉ एन. के. यादव को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.

पटना स्नातक से नीरज कुमार की जीत

दूसरी ओर, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत हासिल की. बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीरज कुमार को बधाई दी. उमेश कुशवाहा ने पोस्ट में लिखा कि उनकी ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं. ​यह विजय हमारे सर्वमान्य नेता एवं 'विकास पुरुष' नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है.

साथ ही, पटना के प्रबुद्ध स्नातक मतदाताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की विकासपरक जोड़ी पर भी अपने भरोसे की मुहर लगाई है. ​इस ऐतिहासिक विजय के लिए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं तथा एनडीए के एक-एक देवतुल्य कार्यकर्ता साथी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं.

शिक्षक सीट से किसकी जीत?

तिरहुत शिक्षक - नरेंद्र प्रसाद सिंह, बीजेपी - जीत 
पटना शिक्षक - डॉ. संजीव कुमार, आरजेडी - जीत
दरभंगा शिक्षक - सुरेश प्रसाद राय, जनसुराज - जीत 
सारण शिक्षक - डॉ. राहुल राज, निर्दलीय - जीत

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More