SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज कुमार को मिला टिकट: JDU ने MLC चुनाव में चार प्रत्याशी उतारे

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जदयू ने अपने 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी इस लिस्ट के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 23, 2026, 05:24 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 10:13 AM IST
Image Credit: बिहार विधान परिषद चुनाव: JDU ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट (File-Photo)
Join

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए जदयू ने 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को जदयू ने उम्मीदवार बनाया है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है.

जदयू के इन 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को जानिए
पटना स्नातक सीट से जदयू ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार पर एक बार फिर भरोसा जताया है. वहीं, तिरहुत स्नातक सीट से पार्टी के युवा और मुखर चेहरे अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है. सारण शिक्षक सीट से आनंद पुष्कर पर जदयू ने दांव लगाया है. दरभंगा शिक्षक सीट पर जदयू ने घनश्याम राय के नाम पर मुहर लगाई है.

विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार की दावेदारी को लेकर मोकामा के विधायक अनंत सिंह विरोध कर चुके हैं. उन्होंने जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देने का खुला ऐलान कर दिया है. इस बात को लेकर नीरज सिंह और अनुज सिंह के बीच रार छिड़ी हुई हैं. बात कुत्ते तक पहुंच गई है.

दोनों नेताओं को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तलब भी किया था, लेकिन उसके बाद भी दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी में कोई कोताही नहीं बरती है. अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के खिलाफ आग उगल रहे हैं और नीरज कुमार भी अनंत सिंह को बराबर जवाब दे रहे हैं.

अब देखना यह है कि जनता दल यूनाइटेड हाईकमान इस चुनाव में दोनों नेताओं के बीच किस तरह सुलह करवाता है. अगर दोनों नेताओं के बीच टशन जारी रही तो पटना स्नातक विधान परिषद सीट निकालना जेडीयू के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES