Anant Singh: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह आजकल चर्चा के विषय में बने हुए है. अनंत सिंह इन दिनों जनसूराज के प्रत्याक्षी अनुज सिंह का समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे. अनंत सिंह ने चुनाव प्रचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विरोधी उम्मीदवारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार इन लोगों की जमानत जब्त हो जाएगी. बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त करा देंगे. साथ ही अनंत सिंह कहा कि उन्हें युवाओं का समर्थन मिल रहा है और विरोधियों को चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा.
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के कार्रवाई करने के संकेत पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी. संजय झा के बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई होगी तो सबको पता चल जाएगा. उन्होंने इस मामले में फिलहाल किसी तरह की चिंता जाहिर नहीं की और कहा कि समय आने दीजिए, फैसला आप भी देखेंगे और हम भी देखेंगे. अनंत सिंह ने दोहराया कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.
चुनाव प्रचार में जाने के दौरान अनंत सिंह से जब पूछा गया कि क्या वह चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, नहीं खेत बेचने जा रहे है'. उनके इस बयान के बाद उन्होंने एक बार फिर विरोधियों की जमानत जब्त कराने का दावा दोहराया. अनंत सिंह के बयानों से साफ है कि नीरज कुमार के खिलाफ उनका रुख फिलहाल नरम पड़ता नहीं दिख रहा है. वहीं, संजय झा के कार्रवाई संबंधी बयान पर भी उन्होंने समय आने का इंतजार करने की बात कही.
जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना में आयोजित डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मंच पर पर्चा निकालकर जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील की. अनंत सिंह अपनी ही पार्टी जदयू के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं. अब सांस्कृतिक मंच से अनुज सिंह के पक्ष में वोट मांगने के बाद बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है.
रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा