SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश कुमार के आवास पर सियासी हलचल, JDU की बढ़ीं धड़कनें

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार के सामने अनंत सिंह की चुनौती खड़ी है, क्योंकि अनंत सिंह जदयू के विधायक हैं और वह जनसुराज के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं. इस बीच पटना में नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी की बैठक हुई.

Edited By Shailendra
Published: Oct 01, 2026, 06:05 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 06:14 PM IST
Image Credit: नीतीश के घर इमरजेंसी बैठक! (Photo-AI)
Join

बिहार में आठ सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इसी बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. अनंत सिंह ने इस बार खुले तौर पर नीरज कुमार का विरोध करते हुए जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार को समर्थन दिया है. 1 अक्टूबर, 2026 दिन गुरुवार को डॉ. अनुज कुमार ने समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल किया, जिसमें अनंत सिंह भी शामिल हुए. बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी इस रोड शो में मौजूद रहे.

नीतीश के घर इमरजेंसी बैठक!
इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे. कुछ देर बाद बिहार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव भी नीतीश कुमार के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं की करीब 30 से 45 मिनट तक नीतीश कुमार के साथ मुलाकात हुई. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब एक तरफ अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार के विरोध में खुलकर सामने आ चुके हैं. हालांकि, मुलाकात खत्म होने के बाद संजय झा और विजेंद्र प्रसाद यादव मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए.

नीरज कुमार के खिलाफ उतरे अनंत, JDU में खलबली
नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को खत्म कराने की पार्टी स्तर पर पहले भी कोशिश हो चुकी है. नीतीश कुमार के आवास पर श्रवण कुमार और उमेश कुशवाहा से भी बातचीत हुई थी. वहीं, जेडीयू कार्यालय में नीरज कुमार और अनंत सिंह को आमने-सामने बैठाकर सुलह कराने की कोशिश की गई थी. इसके बावजूद विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के विरोध में नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक तरफ एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ जेडीयू के भीतर बैठकों का दौर जारी है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एनडीए खेमे में भी चर्चाएं तेज हैं कि इस विवाद का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा और पार्टी नेतृत्व किस तरह इस मामले को सुलझाता है.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES